आसमान से बरसते आग ने मारा, अब मौसम सही होने के बाद ज्यादा बिजली उत्पादन के दावे कहा गये??

इस साल प्रचण्ड गर्मी ने जहाँ 58 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा वही अब मौसम बदलने के साथ हो रही है जबरदस्त विधुत कटौती:जगदीश शुक्ला इनपुट चन्दन

आसमान से बरसते आग ने मारा, अब मौसम सही होने के बाद ज्यादा बिजली उत्पादन के दावे कहा गये??
बिजली कटौती घरो से बाहर रोड पर बैठे के लिए मजबूर हो रहे लोग,पीने के पानी की भी समस्या
आसमान से बरसते आग ने मारा, अब मौसम सही होने के बाद ज्यादा बिजली उत्पादन के दावे कहा गये??

INDIA NEWS REPORT

 जगदीश शुक्ला/चन्दन सिंह

वाराणसी:उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यो में जहां एक तरफ इस वर्ष सूर्य ने अपना विकराल रूप दिखाया तापमान 48 से 50 डिग्री तक गया, अनगिनत लोगो की असमायिक मृत्यु लोगो को बाहर निकलने से भी डर सा लगने लगा सरकारी अस्पताल इमरजेंसी लू,ब्रेन हेमरेज, हाई बीपी के रोगियो से भर गया मोर्चरी लावारिश लाशो से पट गया ,श्मशान घाट में अनगिनत चिताओ की कतार लग गयी पूरी तरह से प्राकृतिक आपदा थी ये जिससे हम सभी निपटने में नाकामयाब रहे वही मई, जून में प्रचण्ड गर्मी में बिजली विभाग द्वारा हर वर्ष की भांति ज्यादा उत्पादन हुआ और लोगो को कुछ हद तक राहत रही ऐसा ऊर्जा मंत्री ने दावा किया गया था। लेकिन अब जब पारा धीरे धीरे कम हो रहा है (1 हफ्ते में तापमान में 5 से 10 डिग्री की कमी) विधुत विभाग की लापरवाही स्पष्ट दिख रही है वाराणसी के कई स्थानों सहित थानों में भी पसरा अंधकार 24-48 घंटे बिजली गायब है जिससे पानी की समस्या भी हो रही है कल (26 जून बुधवार की रात्रि) मंडुआडीह थाना क्षेत्र के सेंट जोंस स्कूल के पास कुछ लोग सड़कों पर बैठे दिखे कारण पूछने पर लोगो ने बताया दो दिन (मंगलवार से बुधवार रात्रि 12 बजे) से लाईट नही है घर मे पानी तक नही है कम्प्लेन करने पर आश्वासन मिल रहा है और कॉल जेई ,एसडीओ, लाइन मैन नही उठा रहे है फोन।

वाराणसी के लगभग हर क्षेत्र में ये समस्या है आधे घण्टे आपूर्ति की जा रही है और 1 से 3 घंटे की कटौती की जा रही है और सम्बंधित लोगो को जब फोन किया जाता है तो फाल्ट का बहाना बना दिया जाता है या फोन ही नही उठता है।

वही सीएम योगी आदित्यनाथ व ऊर्जा मंत्री ने बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किये है।

विधुत विभाग हमेशा करता है मनमानी नही है डर मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री का।