दरोगा की कथित जातिगत टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की अमिताभ ठाकुर ने
वाराणसी के व्हाट्सएप ग्रुप में एक दरोगा द्वारा कथित जातिगत टिप्पणी करने की शिकायत वाराणसी पुलिस कमिश्नर से की अमिताभ ठाकुर ने :जगदीश शुक्ला "टाइगर"
जगदीश शुक्ला"टाइगर"
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के डायल 112 में तैनात दरोगा राजेश राय द्वारा कथित रूप से जातिगत टिप्पणी किए जाने की शिकायत की है।
पुलिस कमिश्नर वाराणसी को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश राय आवास विकास कालोनी, पाण्डेयपुर में रहते हैं।
उनके द्वारा आवास विकास कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप में जातिगत और वैमनस्यपूर्ण टिप्पणियां लिखी जाती है।
उन्होंने इस संबंध में उक्त दरोगा की एक कथित टिप्पणी का स्क्रीनशॉट भी भेजा है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि एक पुलिस अफसर द्वारा सोशल प्लेटफॉर्म पर जातिगत टिप्पणियां किया जाना स्पष्टतया आपत्तिजनक है।
उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रिल शॉट के साथ अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी पुलिस आयुक्त ए0मूथा जैन को उन्होंने अपनी शिकायत भेजी है।


