पीएनएन 24 न्यूज़ कार्यालय के बाहर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया "अली डे"

PNN 24 News कार्यालय के बाहर मनाया गया यौम ए अली :शाहीन बनारसी

पीएनएन 24 न्यूज़ कार्यालय के बाहर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया "अली डे"
वाराणसी में हर्षोल्लास के साथ "अली डे" मनाते हुए

शाहीन बनारसी (डेस्क)

 वाराणसी: PNN 24 NEWS कार्यालय के बाहर लोगों ने मनाया आज अली डे केक काटकर।

सपा नेता हैदर गुड्डू की तरफ से गरीब बच्चों में खाना तक्सीम किया गया, और कहा मेरे नबी ने अपने बाद मेरा मौला अली को बनाया है।

इस अवसर पर तारिक़ आज़मी संपादक पीएनएन 24 न्यूज़ ने कहा कि 'अली इल्म का मरकज़ है। मौला अली ने 1400 बरस पहले जो कुछ इरशाद फरमाया वह आज भी पत्थर की लकीर है। इल्म के समंदर अली है।'

बता दें कि उनका असली नाम अली इंबे अबी तालिब था। इसके साथ ही वह इस्लाम धर्म के चौथे खलीफा थे। इसके साथ ही शिया मुसलमानों के परले इमाम थे। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, सातवें महीने की 13 तारीख को हजरत अली का जन्मदिन मनाया जाता है।

माना जाता है कि अली काबा में रहते हैं, जो इस्लामी मान्यता के अनुसार एक पवित्र मंदिर भी है। वह पैगंबर मुहम्मद के चचेरे भाई और दामाद भी थे। उन्हें पैगंबर मुहम्मद खदीजा की पत्नी के बाद पैगंबर की उपस्थिति में इस्लाम स्वीकार करने वाले दूसरे व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है।