लाखों के गहने व नगदी के साथ पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

लाखों के गहने व नगदी के साथ पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

धीरज पाण्डेय मिर्जामुराद वाराणसी

वाराणसी:चितईपुर पुलिस ने शादी समारोह से नगदी व जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए हुए जेवरात समेत 48000 रुपए नगदी बरामद किया है। पुलिस इन दोनों के तीसरे साथी की भी तलाश कर रही है । पकड़े गए अभियुक्त 25 वर्ष व रवि गांगुली 23 वर्ष चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी में किराए के मकान में रहते थे । पुलिस ने इन दोनों को गुप्त सूचना के आधार रात्रि गश्त के दौरान गिरफ्तार किया । पुलिस ने इनके पास से तीन जोड़ी चांदी का पायल, चार जोड़ा बिछिया, एक चांदी का ब्रेसलेट, तीन चांदी के सिक्के, एक चांदी का ट्रे पत्तानुमा, एक जोड़े सोने के कंगन, दो सोने के चैन, दो सोने के लॉकेट, दो सोने की अंगूठी, दो सोने का कान का टप्स, एक सोने का नथिया व 48000 रुपए नकद बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी किया करते थे। पुलिस इनके तीसरे साथी की भी तलाश कर रही है। इन दोनों के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है। इन्होंने बीते 4 मार्च को एक शादी समारोह से गहने चुराए थे। पीड़ित ने चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से इनकी पहचान करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया।