नगर निगम में आने के बाद भी पार्षद की नज़रों में नही आते बड़े बड़े गड्ढे , धंसी सड़के,खुले मेनहोल ,जिम्मेदार कौन?
मंडुआडीह ओवरब्रिज के नीचे खुला मेनहोल दुर्घटना को देता दावत:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
वाराणसी-मंडुआडीह ओवरब्रिज के नीचे मेनहोल बड़ा सा मुँह फाड़े खुला पड़ा है, सड़क विकास की ओर बहुत ही दयनीय स्थिति से देखते हुये पूछ रही है क्या अब हमारा हाल यही होगा। मंडुआडीह सब्जी मार्केट जो आगे चलकर रेलवे गेट को पार करते हुये शहर में प्रवेश करने का एक प्रमुख मार्ग हुआ करता था ,आरओबी बनने के बाद नीचे रेलवे गेट को हमेशा के लिए बन्द कर दिया गया ।
अब मंडुआडीह क्षेत्र नगर निगम में भी आ गया है और इसके पहले पार्षद बने राजेश कन्नौजिया ,मंडुआडीह एक बृहत बाजार हुआ करता है ,आसपास प्रमुख स्कूल भी है स्थानीय लोग जिस मार्ग को प्रतिदिन प्रयोग करते है वहाँ की ऐसी स्तिथि देख आसपास के लोग बस यही सोचा करते होंगे अच्छे दिन वे पहले थे या अब?
हालांकि दुर्घटना से बचाव के लिए मेनहोल के अंदर एक बास का डंडा और डंडे पर कुछ कपड़ा लगाकर स्थानीय लोगो ने चेतावनी जारी कर दी है जिससे लोगो को दिख जाये। परन्तु नवनियुक्त सभासद राकेश कन्नौजिया महोदय आप अपनी जिम्मेदारी कब निभायेंगे,या आप किसी दुर्घटना होने का इंतेज़ार कर रहे है ।
आसपास क्षेत्र में स्कूल है छोटे -बड़े-बच्चे है दो पहिया वाहन गुज़रते है ।


