प्रयागराज:कोठापार्चा क्षेत्र की दुकान में लगी भीषण आग
शिव विशाल (प्रयागराज)
विशेष संवाददाता
प्रयागराज- कोठापार्चा मुहल्ले में सोमवार को कपड़े की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। पहले तो लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थित बेकाबू होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
प्रयागराज के कोठा पार्चा मुहल्ले में सोमवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके चलते आसपास की दुकाने भी दहशत के चलते बंद कर दी गईं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना से काफी अफरातफरी मची हुई है। दुल्हा घर शो रूम के बगल कपड़े की दुकान में आग लगी है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। चार मंजिले इस दुकान के हर फ्लोर पर दुकानें हैं। आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि राम भवन चौराहे के पास व्यावसायिक भवन के प्रथम मंजिल में कपड़े की दुकान में रविवार करीब ढाई बजे आग लगने की सूचना मिली। दो फायर टेंडर की मदद से एक घंटे के भीतर आग को बुझा दिया गया।


