दो थानों के बीच हफ्ते भर से चक्कर काट रहा पीड़ित नही दर्ज हुआ केस

दो थानों के बीच हफ्ते भर से चक्कर काट रहा पीड़ित नही दर्ज हुआ केस
पीड़ित की तहरीर

वाराणसी: जयचन्द

 वाराणसी/-तिरपाल काटकर डेढ़ लाख के माल पार कर दिए चोर एक दूसरे के क्षेत्र में घटना का हवाला दे रहे थानेदार।घटना 24 जुलाई की है,राजातालाब और मोहनसराय के बीच पीएसआर ट्रांस लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट की ट्रक का तिरपाल काटकर चोरों ने 17 पार्सल माल जिसका मूल्य लगभग डेढ़ लाख बताया जा रहा है चुरा लिया।घटना की तहरीर ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक सुनील पाठक ने उसी दिन रोहनिया पुलिस को दिया।सुनील पाठक के अनुसार रोहनिया पुलिस एफआईआर लिखने के लिए उसे तीन दिन तक टालती रही।इसके पश्चात 27 जुलाई को रोहनिया पुलिस ने घटना राजातालाब क्षेत्र में होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया।रोहनिया थाने से जवाब मिलने के पश्चात पीड़ित राजातालाब थाने का चक्कर लगा रहा है।वहीं राजातालाब पुलिस ने घटना रोहनिया क्षेत्र का बताकर पीड़ित से तहरीर लेने से भी इनकार कर दिया।*