वाराणसी:चोलापुर के नेहिया गांव में झंडा बना विवाद, हिंसक हुई भीड़ ने किया बवाल, एसीपी सहित 3 घायल
वाराणसी: चोलापुर के नेहिया गांव में झंडा विवाद पर बवाल, पथराव में एसीपी विदुष सक्सेना घायल :जयचन्द
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में अंबेडकर के झंडे-पोस्टर हटाने और भगवा झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद 17-18 अप्रैल 2026 को भारी तनाव फैल गया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 11 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अंबेडकर जयंती पर दलित समाज के लोगों ने बटुक भैरवनाथ मंदिर के गेट पर बाबा साहेब का झंडा लगाया था, जिसे बाद में हटाकर केसरिया झंडा लगाने का आरोप है, जिसके बाद दलित बस्ती के लोगों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर जाम लगाया और पुलिस टीम पर पथराव किया। पथराव में एसीपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया. मौके पर डीआईजी शिवहरि मीणा, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसडीएम पिंडरा, तहसीलदार पिंडरा, लालपुर पांडेयपुर, चोलापुर, सारनाथ इत्यादि थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। दंगा, हत्या का प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने (12 धाराओं) के तहत FIR दर्ज की गई है। गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ PAC और RRF की टीमें तैनात हैं।
गोमती जोन डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि चोलापुर के नेहिया गांव के पास गेट पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया गया था. इन लोगों द्वारा झंडा उतार लिया गया था, जो यथा स्थिति थी उसको गांव के लोगों द्वारा ही समझा बुझाकर कायम कर दिया गया था. इसको लेकर आज कुछ लोग आए हुए थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और समझाया जा रहा था, तभी इसी बीच किसी ने पथराव कर दिया. जिसके कारण एसीपी सारनाथ, एक दरोगा भी घायल हो गए. पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर लोगों को हटाया गया. फोटो एवं वीडियो के जो लोग आईडेंटिफाई होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पथराव में एसीपी और दरोगा को भी चोटें आईं हैं, जिसको लेकर मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के प्रधान एवं पूर्व प्रधान द्वारा यथा स्थिति बनाए जाने को लेकर कार्य हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि इसको लेकर आज कुछ लोग इकट्ठा हुए थे, जिनसे बात की जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है. 6 से 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इन लोगों पर पुलिस पर पथराव करना एवं शांति भंग के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
देखे वीडियो-
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार
https://youtube.com/shorts/MX5P3tGGXs4?si=-3yePidgC1FrNGQG


