वाराणसी: आदमपुर में पुरानी रंजिश में 17 वर्षी युवक की हत्या

वाराणसी में रविवार को आदमपुरा थानाक्षेत्र के सक्का घाट पर पुरानी रंजिश में युवक की हत्या:जयचन्द

वाराणसी: आदमपुर में पुरानी रंजिश में 17 वर्षी युवक की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

वाराणसी के आदमपुर थाना अंतर्गत सक्का घाट पर रविवार 20 अप्रैल 2026 को फूल-माला की दुकान के पुराने विवाद में 17 वर्षीय नीरज केवट की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने कबीरचौरा अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की व पुलिस को शव देने से मना कर दिया मृतक के भाई नेकाफी जद्दोजहद के बाद पुलिस शव ले सकी। मृतक के भाई ने आठ नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उधर, आरोप है कि मारपीट में दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

                   तेलियाना मोहल्ला निवासी नीरज केवट नाव चलाता था। उसका बड़ा भाई धीरज ई-रिक्शा चालक है। मोहल्ले में दूसरी गली में रहने वाले परिवार के साथ उसकी अनबन रहती थी। दोनों परिवारों की महिलाए गंगा घाट किनारे दीया, पूजा-पाठ की सामग्री एवं फूल-माला बेचती हैं। ग्राहकों के सवाल पर उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता है। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। आरोप है कि रविवार रात विपक्षी परिवार के लोगों ने नीरज की बहन से मारपीट की। उसने विरोध कर बीच-बचाव किया। दूसरे पक्ष के लोगों ने नुकीली वस्तु से उसके सिर के पीछे वार कर दिया। वह अचेत होकर गिर पड़ा। वार करने वाले भाग गए।परिजनों ने घटना की सूचना आदमपुर थाने की तेलियाना चौकी पर दी। वे गंभीर रूप से घायल नीरज केवट को लेकर कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचे। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बावजूद इसके परिजन उसका इलाज वहीं कराने पर अड़ गए। डॉक्टरों के इनकार करने पर उन्होंने अस्पताल की खिड़कियों के शीशे और कुर्सियां तोड़ दीं। सूचना मिलते ही कबीरचौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच, डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बिना गिरफ्तारी उन्होंने शव देने से इनकार कर दिया। देर रात तक पुलिस शव कब्जे में लेने के जद्दोजहद में जुटी रही। काफी समझाने के बाद परिजनों ने नीरज का शव पुलिस को सौंपा। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।

आदमपुर हत्या मामले के मुख्य विवरण

घटना: सक्का घाट (आदमपुर) पर मारपीट, जिसमें 17 वर्षीय नीरज केवट की मौत हो गई।

कारण: पुराना विवाद, जो कथित तौर पर फूल-माला की दुकान लगाने को लेकर हुआ था।

परिणाम: परिजनों का कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेने से इनकार और पुलिस पर लापरवाही के आरोप।

कार्रवाई: पुलिस ने तहरीर के आसार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये दो महिलाओं को हिरासत में लिया और मामले की गहन जांच कर रही है।