Mansa Bulldozer Action: मानसा में झोटा के हत्यारे के घर चला बुलडोजर, दुकान फूंकी, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Punjab के Mansa में Jhota हत्याकांड में बड़ा एक्शन। आरोपी Ashwini Kumar राजस्थान से गिरफ्तार, मानसा में घर पर बुलडोजर चला, दुकान फूंकी।

Mansa Bulldozer Action: मानसा में झोटा के हत्यारे के घर चला बुलडोजर, दुकान फूंकी, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
नशे का विरोध पर मिली मौत! पर आज आरोपी के घर,दुकान पर बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी

चेतन शर्मा: मानसा, 14 अक्टूबर - एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा हत्याकांड में आज बड़ा एक्शन हुआ है।

1. आरोपी गिरफ्तार:

मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार को पंजाब पुलिस ने राजस्थान के सालासर के एक होटल से गिरफ्तार किया। उस पर पहले से 4 केस दर्ज हैं और 4 महीने पहले ही उसे पिस्टल का लाइसेंस मिला था।

2. बुलडोजर एक्शन:

गिरफ्तारी के बाद मानसा प्रशासन ने DIG हरजीत सिंह और SSP वैभव चौधरी की मौजूदगी में आरोपी के घर पर अवैध निर्माण बताकर बुलडोजर चला दिया और मेडिकल स्टोर तोड़ दिया।

3. भीड़ ने लगाई आग:

प्रशासन से पहले ही गुस्साई भीड़ और निहंग सिख संगठनों ने दुकान में तोड़फोड़ की, सामान बाहर फेंका और दुकान को आग के हवाले कर दिया। मानसा में बाजार बंद है।

बैकग्राउंड:

झोटा 13 अक्टूबर को फेसबुक लाइव करते हुए फार्मेसी में नशे की दवाएं बेचने पर सवाल पूछने गए थे, तभी अश्विनी ने लाइव के दौरान ही गोली मार दी थी।

आगे क्या:

परिवार ने CBI जांच और CM भगवंत मान व DGP के इस्तीफे तक अंतिम संस्कार से इनकार किया है। NHRC ने रिपोर्ट मांगी है और 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान है।