Special Campaign 6.0 के तहत बरेका में स्वच्छता अभियान तेज, कार्यालयों एवं कार्यशाला में व्यापक सफाई
Banaras Rail Engine Karkhana में Special Campaign 6.0 के तहत स्वच्छता अभियान तेज। GM Ashutosh Pant के मार्गदर्शन में कार्यालयों और वर्कशॉप में व्यापक सफाई।
जयचन्द- रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं बरेका महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता, अनुरक्षण एवं कार्यस्थलों के रखरखाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य बरेका परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।
मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/डीजल/पीओएच कार्यालय एवं उसके आसपास विशेष सफाई अभियान
स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 14.10.2026 को बरेका में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, डीजल, पी ओ एच के अधीन निरीक्षण ई-2, निरीक्षण ब्लॉक एवं निरीक्षण एम.जी.आर कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यालयों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अभिकल्प कार्यालयों एवं उसके आसपास स्वच्छता अभियान
इसी क्रम में बरेका में मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, डीजल, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर विद्युत, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर प्रोजेक्ट के कार्यालयों एवं उसके आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गैरेज, गैलरी, पूर्वी साइड ग्राउंड, सेंटर लॉन एवं गार्डन की सफाई की गई। साथ ही, पुराने रिकॉर्ड एवं अनुपयोगी सामान को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया।
कार्यशाला की विभिन्न शॉपों में विशेष सफाई अभियान
बरेका की कार्यशाला स्थित लाइट मशीन शॉप, हीट ट्रीटमेंट शॉप, टर्बो शॉप, इंजन टेस्टिंग शॉप एवं न्यू ब्लॉक शॉप में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न शॉपों में साफ-सफाई करते हुए पुराने रिकॉर्ड, अनुपयोगी सामान एवं फर्नीचर को हटाया गया। इससे कार्यस्थलों को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
बरेका में संचालित यह अभियान स्वच्छता को दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने तथा कार्यशाला एवं कार्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


