घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर भी तकरार
रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 200 ₹ कम करने के एलान के साथ ही शोसल मीडिया पर तकरार सुरु हो गयी है ,कोई इसे चुनावी स्टंट बता रहा है तो कोई गृहणियों के लिए लाभ:अनुराग पाण्डेय की रिपोर्ट
वाराणसी (डेस्क)अनुराग पाण्डेय
रक्षाबंधन के दिन मोदी सरकार ने देश भर की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम करने के फरमान जारी कर बड़ी राहत दी है. सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा उज्ज्वला गैस के उपभोक्ताओं को मिलेगा . अभी उज्ज्वला गैस सिलेंडर पर गरीब महिलाओं को 200 रुपये की सब्सिडी मिलती थी , उन्हें अब उन्हें चार सौ रुपये का फायदा मिलेगा . लेकिन अब एलपीजी गैस सिलेंडर के घटे दाम को लेकर सोशल मीडिया पर रार शुरू हो गया है . इस प्लेटफार्म पर लोग अपनी अलग - अलग राय रख रहे हैं . कोई इसे चुनावी स्टंट तो कोई इसे पब्लिक को बेवकूफ बनाने वाला फैसला बता रहा है ।
ट्विटर से लेकर फेसबुक पर चर्चा
-ट्विटर पर हैश टैग एलपीजी करते हुए नितिन अग्रवाल लिखते हैं कि पहले तो एलपीजी सिलेंडर 400 रुपए का था. उसे 1100 रुपए में बेचकर आमआदमी की जिंदगी तबाह करते रहे. अब जैसे ही चुनाव नजदीक आया तो जनता को चुनावी लॉलीपॉप थमाने लगे।
-वहीं आम आदमी पाटी के एक कार्यकर्ता एक वीडियो पोस्ट कर तंज कसते हुए लिखते हैं कि सिलेंडर के दाम घटे हंै क्या, पता करो चुनाव है क्या. वहीं महेन्द्र सिंह लिखते हैं कि मोदी ने ऐसा क्यों किया...एलपीजी का रेट
-डॉ. रागिनी ट्वीट करते हुए लिखती हैं कि 9 साल में एलपीजी का दाम 800 रूपए बढ़ाकर ऐन चुनाव से पहले 200 घटाना, मतलब पहले जेब काटना फिर खैरात देना. वैसे ये मानना पड़ेगा कि सरकार को डर लग रहा है।
-वहीं आस्मा नाम की एक यूजर बीजेपी और कांग्रेस के समय में एलपीजी के रेट को डिफाइन करते हुए एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखती हैैं कि इनक्रीज एलपीजी सिलेंडर प्राइज फ्राम 410 टू 903 एंड डेन रिबेट 200 हंड्रेड. चलो सब खुश हो जाओ गिफ्ट आया है.
-वहीं रोशन रोशन राय एक फोटो शेयर करते हैं. जिस पर लिखा है कि पहले देशहित के नाम पर एलपीजी के दाम 300 परसेंट बढ़ाकर उसे मास्टर स्ट्रोक बता दो, फिर चुनाव के समय एलपीजी के दाम में 20 परसेंट दाम घटाकर फिर से इसे मास्टर स्ट्रोक बता दो।
वहीं सुधीर नाम के एक फेसबुक यूजर ने एक फोटो पोस्ट किया, जिस पर लिखा है कि मालिक मुझे तो वो नाले वाली गैस ही भरवा दो जी. दूसरे यूजर कंचन कुमार ने एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये हाल था 2014 से पहले, सोचा याद दिला दू कहीं भूल गए होंगे।


