जन्मदिन पर जेल: आशुतोष रंका को बर्थडे पर 5 दिन की तिहाड़, सौरव दास भी जेल - अजिंक्य शिंदे बोले- तिरंगा फहराना गुनाह?

Cockroach Janata Party leaders Saurav Das, Ashutosh Ranka sent to 5-day judicial custody in Tihar Jail for Jantar Mantar trespass, Ajinkya Shinde released

जन्मदिन पर जेल: आशुतोष रंका को बर्थडे पर 5 दिन की तिहाड़, सौरव दास भी जेल - अजिंक्य शिंदे बोले- तिरंगा फहराना गुनाह?
CJP Leaders Arrested

Breaking News-नई दिल्ली: जंतर-मंतर में घुसने के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास और नेशनल स्पोक्सपर्सन आशुतोष रंका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। आज आशुतोष रांका का जन्मदिन है और बर्थडे वाले दिन ही उन्हें जेल भेजा गया।

दिल्ली पुलिस ने दोनों को बुधवार सुबह मंदिर मार्ग स्थित Special Executive Magistrate (SEM) कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने 5 दिन की Judicial Custody का आदेश दिया।

जन्मदिन पर जेल!

साथ गिरफ्तार हुए तीसरे नेता अजिंक्य शिंदे को 5000 रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया। कोर्ट से बाहर निकलते ही शिंदे ने मीडिया से कहा, "आज आशुतोष का जन्मदिन है और उसे भारत माता की जय और तिरंगा फहराने के लिए जेल भेजा गया। हमने सिर्फ भारत का झंडा लहराया था।"

शिंदे ने आगे कहा, "ये मोदी-शाह की तानाशाही सरकार है। ये सोचते हैं कि 5 दिन जेल भेजने से हमारे नेता डर जाएंगे, तो बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा है हम सर ऊंचा करके अंदर जा रहे हैं।"

क्यों भेजा जेल?

पुलिस का आरोप है कि दोनों ने शनिवार को साइन किए गए एक साल के शांति बॉन्ड (Peace Bond) का उल्लंघन किया और प्रतिबंध के बावजूद Jantar Mantar में घुसकर तिरंगा फहराया। इन पर Trespass, bond violation और सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा की धाराओं में FIR दर्ज है।

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, "Ashu और Saurav की गलती क्या? Jantar Mantar पर तिरंगा फहराना।"

बता दें, 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने Jantar Mantar को धरना स्थल की सूची से हटा दिया था। इसी के विरोध में CJP ने प्रदर्शन किया था।