Jantar Mantar पर घुसने के आरोप में CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

CJP Leaders Arrested in Delhi - Jantar Mantar को धरना स्थल से हटाए जाने के विरोध में गेट कूदकर घुसे सौरव दास, आशुतोष रंका, FIR दर्ज, आज तिहाड़ भेजे जाने की आशंका

Jantar Mantar पर घुसने के आरोप में CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
CJP Leaders Arrested

BREAKING NEWS- नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वरिष्ठ नेताओं सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने Jantar Mantar में कथित तौर पर घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार तीनों को मंगलवार सुबह हिरासत में लिया गया था, जब उन्होंने Jantar Mantar को protest site से हटाए जाने के एक दिन बाद बैरिकेड्स पार कर अंदर प्रवेश किया था।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने आदेश जारी कर Jantar Mantar को अधिकृत धरना स्थल की सूची से हटा दिया था और रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और CBD ग्राउंड को नए protest स्थल घोषित किया था।

इसी आदेश के विरोध में CJP नेताओं ने Jantar Mantar का गेट कूदकर अंदर घुसने और भारत माता की जय और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो शेयर कर कहा था - "You cannot denotify the resistance"।

किन धाराओं में हुई गिरफ्तारी?

CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह के मुताबिक, तीनों नेताओं पर Trespass, bond violation और सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है। सौरव दास और रंका ने शनिवार को ही एक साल का शांति बॉन्ड (peace bond) साइन किया था।

रत्ना सिंह ने X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि "उन्हें देर रात तक वकीलों से मिलने नहीं दिया गया। उन्हें सुबह 3 बजे एक प्राइवेट वैन में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने लाया गया। उनके हौसले अभी भी बुलंद हैं।"

अब आगे क्या?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को जैफरपुर कलां थाने ले जाया गया था। अब तीनों को आज बुधवार सुबह Special Court of Executive Magistrate (SEM) में पेश किया जाएगा और तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजे जाने की संभावना है।

फिलहाल CJP के करीब 11 सदस्यों को हिरासत में लेने की बात सामने आई है। सुरक्षा के मद्देनजर थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।