12 फरवरी 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल: जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर और क्या रहेगा खुला

12 फरवरी 2026 को देशभर में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल नए लेबर कोड, 5-डे वर्क वीक और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस की मांग को लेकर की जा रही है। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार कोई आधिकारिक अवकाश नहीं है, लेकिन हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। SBI और IDBI जैसे बड़े सरकारी बैंकों ने माना है कि कामकाज पर असर पड़ सकता है, हालांकि वे सेवाएं सामान्य रखने की कोशिश करेंगे। चेक क्लीयरेंस, कैश निकासी, लोन से जुड़े कार्य और ब्रांच सेवाओं में देरी हो सकती है। बैंक शाखाओं में लंबी कतारें देखने को मिल सकती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटा लें या अपनी शाखा से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ले लें।

12 फरवरी 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल: जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर और क्या रहेगा खुला

नई दिल्ली:

Nationwide Bank Strike on February 12, 2026: 12 फरवरी 2026 को अगर आप बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. देश की बड़ी बैंक यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन की देशव्यापी हड़ताल का  ऐलान किया है. ऐसे में ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे? सबसे पहले यह साफ कर दें कि रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के हिसाब से कल कोई सरकारी छुट्टी नहीं है, लेकिन हड़ताल की वजह से बैंकों के कामकाज पर गहरा असर पड़ सकता है.

आइए जानते हैं इस हड़ताल की वजह से किन-किन बैंकों पर ज्यादा असर पड़ सकता है और आपके कौन-कौन से काम अटक सकते हैं.

क्या है बैंक कर्मचारियों की मांग?

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने अपने सदस्यों से 12 फरवरी को हड़ताल में शामिल होने की अपील की है. ये यूनियनें 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर इस हड़ताल में हिस्सा ले रही हैं. इनकी मुख्य नाराजगी सरकार के नए लेबर कोड को लेकर है. यूनियनों का मानना है कि नए नियम कर्मचारियों के हक में नहीं हैं. 

इसके अलावा, बैंक कर्मचारी लंबे समय से 5 डे का वर्क वीक (5-Day Work Week) और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस की मांग भी कर रहे हैं. इसी खींचतान की वजह से आज बैंकों में ताले तो नहीं लटकेंगे, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण आपका काम घंटों अटक सकता है.

किन बैंकों की सर्विस पर हो सकता है ज्यादा असर?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) कहा कि 12 फरवरी को देशभर में बैंक हड़ताल हो सकती है और इससे बैंकिंग सेवाओं पर कुछ असर पड़ सकता है. बैंक ने कहा है कि हड़ताल के दौरान काम प्रभावित हो सकता है. IDBI बैंक को भी यूनियनों से हड़ताल का नोटिस मिला है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े सरकारी बैंकों ने शेयर बाजार को दी जानकारी में माना है कि वे कामकाज सामान्य रखने की पूरी कोशिश करेंगे, फिर भी सेवाओं में देरी हो सकती है. अगर आपको चेक जमा करना है, कैश निकालना है या लोन से जुड़ा कोई काम है, तो आपको दिक्‍कतें हो सकती हैं. चेक क्लीयरेंस की रफ्तार धीमी रह सकती है और बैंक काउंटरों पर लंबी लाइनें देखने को मिल सकती हैं.

ऑनलाइन सर्विस रहेगी जारी

राहत की बात यह है कि नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और UPI जैसी ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेंगी. एटीएम (ATM) में भी कैश की किल्लत होने की संभावना कम है. लेकिन अगर आपको फिजिकली बैंक की ब्रांच जाना है, तो अपनी नजदीकी शाखा से एक बार फोन पर जरूर पूछ लें. हड़ताल का असर अलग-अलग शहरों और शाखाओं में अलग-अलग हो सकता है. इसलिए आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए अपनी प्लानिंग पहले ही कर लें.