MP कफ सिरप कांड: Coldrif में 48.6% जहर, Sresan फार्मा का लाइसेंस रद्द, फैक्ट्री सील, मालिक गिरफ्तार - 22 बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन
MP Chhindwara Coldrif Cough Syrup Case: Tamil Nadu ने Sresan Pharmaceuticals का लाइसेंस रद्द किया, बैच SR-13 में 48.6% DEG, 486 गुना ज्यादा जहर।
Special Correspondence: MP कफ सिरप कांड: Coldrif में 48.6% जहर, Sresan फार्मा का लाइसेंस रद्द, फैक्ट्री सील, मालिक गिरफ्तार - 22 बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 22 बच्चों की मौत से जुड़े Coldrif कफ सिरप कांड में तमिलनाडु सरकार ने सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 13 अक्टूबर को Sresan Pharmaceuticals का लाइसेंस पूरी तरह रद्द कर कंपनी को परमानेंट बंद करने का आदेश दिया गया है। कांचीपुरम की फैक्ट्री सील है।
जांच में क्या निकला: 1 अक्टूबर को MP ड्रग कंट्रोल से अलर्ट मिलते ही TN की टीम ने उसी शाम फैक्ट्री पर छापा मारा। सैंपल को चेन्नई लैब भेजा गया तो होश उड़ गए - Coldrif के बैच SR-13 में 48.6% Diethylene Glycol (DEG) मिला। नियम के मुताबिक 0.1% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। यानी 486 गुना ज्यादा जहर। DEG किडनी फेल कर देता है और जानलेवा है।
जांच में कंपनी में 300 से ज्यादा गंभीर उल्लंघन मिले। GMP और GLP नियमों का पालन नहीं, नॉन-फार्मा ग्रेड का Propylene Glycol इस्तेमाल, जंग लगी मशीनें, फर्जी रिकॉर्ड।
गिरफ्तारी और ED रेड: कंपनी के 75 वर्षीय मालिक G. Ranganathan को MP की SIT ने चेन्नई के अशोक नगर से गिरफ्तार किया। उसी दिन ED ने कंपनी और ड्रग अधिकारियों के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापा मारा। लापरवाही पर कांचीपुरम के ड्रग इंस्पेक्टरों को सस्पेंड किया गया है - उन्होंने 2022 के बाद फैक्ट्री का इंस्पेक्शन ही नहीं किया था।
यह जहरीला बैच ओडिशा और पुडुचेरी में भी सप्लाई हुआ था, वहां भी अलर्ट जारी किया गया है।
टाइमलाइन: जाने कब क्या हुआ?-
27 सितंबर - 5 अक्टूबर - छिंदवाड़ा में 22 बच्चों की मौत
1 अक्टूबर - MP ने TN को अलर्ट भेजा, TN टीम ने शाम को ही रेड मारी
3 अक्टूबर शाम - लैब रिपोर्ट में 48.6% DEG कन्फर्म, फैक्ट्री सील
9 अक्टूबर - मालिक G. Ranganathan गिरफ्तार
13 अक्टूबर - लाइसेंस पूरी तरह रद्द, ED की रेड।


