बरेका दौरे पर रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य ट्रैक्शन सोमेश कुमार, लोको निर्माण और सुरक्षा मानकों का लिया जायजा

वाराणसी: रेलवे बोर्ड के AD Member (Traction) सोमेश कुमार का बरेका दौरा, फ्रेम-असेंबली-टेस्ट शॉप का निरीक्षण, अमृत भारत लोको की समीक्षा, कीर्ति कक्ष में हाईलेवल बैठक।

बरेका दौरे पर रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य ट्रैक्शन सोमेश कुमार, लोको निर्माण और सुरक्षा मानकों का लिया जायजा

कुलदीप बरनवाल 

वाराणसी| India News Report | 03 अक्टूबर 2026

अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन), रेलवे बोर्ड सोमेश कुमार ने 03 अक्टूबर 2026 को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया।

दौरे के दौरान उन्होंने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का गहन निरीक्षण किया। लोको निर्माण की अत्याधुनिक तकनीक, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता और संरक्षा मानकों का जायजा लिया।

सोमेश कुमार ने अमृत भारत लोको के कैब का भी निरीक्षण किया और निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता और उत्पादन की बारीकियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में सोमेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने प्लांट भेंट कर उनका स्वागत किया।

बैठक में बरेका की उत्पादन गतिविधियों, तकनीकी प्रगति, लोको निर्माण और गुणवत्ता की समीक्षा की गई। मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) अरविंद कुमार जैन, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) भारद्वाज चौधरी, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल) प्रवीण कुमार और मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे ने अपने विभागों की उपलब्धियों और तकनीकी प्रगति की जानकारी दी।

मुख्य सामग्री प्रबंधक (लोको) अमित वर्मा, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील और प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (प्रोजेक्ट) कौशलेश सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल-पीओएच) एस.बी. पटेल, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (सर्विस इंजीनियर) विपुल सिंह, मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह और मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।