जुए-लॉटरी के अलावा भी लूट! CSC केंद्र बने असुविधा केंद्र, गरीबों से 10 गुना वसूली
ऑपरेशन आधार से अंत तक लूट - टीम एक्टिवेटेड
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी
जुए-लॉटरी के अलावा भी लूट जारी है! ना इस पर कलम चलती है, ना होते हैं व्हाट्सएपिया खुलासे।
साहब! लूट तो यहाँ भी हो रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि जुए में अमीर अपनी स्वेच्छा से लुटता है, जबकि जन सेवा केंद्र और साइबर कैफे / CSC केंद्रों पर गरीब अपनी मजबूरी में लुटा जाता है।
आधार कार्ड से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक, घर के प्रमाण से लेकर बेघर होने के प्रमाण तक, SIR से लेकर हर तरह की सुविधा उपलब्ध है का बोर्ड लगाए इन केंद्रों पर जाता तो गरीब ही है, और लूट का शिकार भी वही होता है।
गम्भीर परिस्थिति पर ध्यान किसी का नहीं!
सूत्रों के अनुसार CSC सेंटरों पर पैसा फेंको और कुछ भी बनवाओ। 8000 में आयुष्मान कार्ड, 2000 में आधार, 5000-6000 में आवास, निवास और आय प्रमाण पत्र तक बनने की बात सामने आ रही है। ये हम दावे नहीं करते, लेकिन हमने ऐसी सुविधाओं को देखा है। बिना साक्ष्य के दावा करना गलत होगा, इसलिए हमारी टीम की जांच प्रगति पर है।
टीम जल्द ही कुछ साक्ष्यों के साथ वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों से मिलकर बात करेगी ।
सरकारी रेट के नाम पर 10 गुना वसूली
जमीनी हकीकत यह है कि आधार कार्ड बनवाने के 200-300 रुपये, अपडेट के 300 रुपये, पैन, निवास, आय प्रमाण पत्र के लिए सरकारी फीस से 10 गुना पैसा वसूला जा रहा है। नियमानुसार न तो केंद्रों पर कार्य की रेट लिस्ट लगी होती है, न ही पैसे का कोई बिल दिया जाता है।
हैरानी की बात है कि इस पर न तो CSC विभाग कार्यवाही करता है और न ही जिला प्रशासन संज्ञान लेता है। CSC को सिर्फ अपना टारगेट पूरा करना होता है, इसलिए एक ही क्षेत्र में कई-कई केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं।
हम खुलासा नहीं, प्रशासन को जगाएंगे
INDIA NEWS REPORT कोई हवाई खुलासा नहीं करेगा। हम प्रशासन को जगाने का काम करेंगे।
इसी कड़ी में INDIA NEWS REPORT की टीम ने "ऑपरेशन आधार से अंत तक लूट" शुरू किया है।
इस ऑपरेशन के तहत जनपद के ऐसे हर असुविधा केंद्र का स्टिंग किया जाएगा और उसका जवाब प्रशासन से मांगा जाएगा। CSC के नाम पर रजिस्टर्ड ऐसे लुटेरों की पूरी लिस्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।
अपील: क्या आपके साथ भी हुई है ऐसी लूट? यदि आप भी ऐसे किसी लूट केंद्र के बारे में जानते हैं तो कमेंट में बताएं या हमें सबूत भेजें। हमारी कोशिश रहेगी हम उसे दिखाएं।
INDIA NEWS REPORT
STATUS: TEAM ACTIVATED


