काशी में प्रथम बार निकाली गई त्रिदेव कृपा शोभायात्रा
काशी में त्रिदेव कृपा शोभायात्रा का पहली बार आयोजन रविवार को किया गया। शोभायात्रा में सालासर बालाजी, राणी सती दादी, खाटू श्याम तीनों की अलग-अलग पालकी पर मनमोहक झांकी निकाली गयी:वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
वाराणसी:जयचन्द
काशी में त्रिदेव कृपा शोभायात्रा का पहली बार आयोजन रविवार को किया गया। शोभायात्रा में सालासर बालाजी, राणी सती दादी, खाटू श्याम तीनों की अलग-अलग पालकी पर मनमोहक झांकी निकाली गयी।
शोभायात्रा रविवार को गुरुधाम कॉलोनी स्थित राम-जानकी मंदिर से दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर तक गई।
श्रीश्याम दरबारी मंडल एवं अग्रसेन युवा मंच की ओर से शोभायात्रा निकाली गई थी। कई संगठनों की ओर से स्थान-स्थान पर पालकी की आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में रंग-बिरंगे ध्वज लिए भक्त मधुर भजनों पर थिरकते चल रहे थे। मंदिर पर सभी भक्तों ने अपनी कामनाओं के साथ भगवान को ध्वज अर्पण किया एवं प्रसाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में श्रीश्याम दरबारी मण्डल के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल के साथ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.दयाशंकर मिश्रा 'दयालु ने पालकी उठाकर धर्मसंघ तक बाबा की सेवा की।
शोभायात्रा में उपस्थित भक्तों के लिए जल, शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी। संयोजक सौरभ अग्रवाल एवं स्मिता लोहिया के नेतृत्व में नवीन जालान, दिलीप अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल, शुभम अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, गौरव भरतीया का विशेष सहयोग रहा। शोभायात्रा में हर्षद अग्रवाल, हृदेश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, श्याम अग्रवाल,स्नेहा अग्रवाल, अर्पिता अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, प्रफुल्ल अग्रवाल, अमित अग्रवाल की उपस्थित प्रमुख रूप से रही।


