वाराणसी से चुनाव लड़ें अमिताभ ठाकुर: वाराणसी ईकाई आज़ाद अधिकार सेना

वाराणसी से चुनाव लड़ें अमिताभ ठाकुर: वाराणसी ईकाई आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को पत्र लिखकर किया आग्रह:जयचन्द की खास रिपोर्ट

जयचन्द वाराणसी

 आजाद अधिकार सेना की वाराणसी इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।

पार्टी के वाराणसी इकाई के आरके श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि भाजपा द्वारा किए गए प्रचार के विपरीत पिछले लगभग 10 वर्षों में वाराणसी में आम नागरिकों की स्थिति में कोई वास्तविक सुधार नहीं हुआ है. मात्र सत्ताधारी नेता और बाहर के पूंजीपति ही यहां की विकास योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं. अमिताभ ठाकुर के चुनाव लड़ने की प्रक्रिया में वहां की हकीकतों को सामने लाया जा सकेगा, जिसकी बेहद जरूरत है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी वाराणसी ईकाई के इस अनुरोध पर शीघ्र विचार कर निर्णय लेगी आज़ाद अधिकार सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो जारी कर कहा।