VIP कालोनी, 14 मंजिला PAC टावर और बगल में भाजपा का भव्य कार्यालय... फिर भी तालाब बना है बरेका-रोहनियां मार्ग!

भुल्लनपुर से हरिहरपुर ,केशरीपुर PAC गेट तक गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे, पता नहीं; 5 मिनट की बारिश में 15 दिन जलजमाव, ग्रामीणों ने लगाई गुहार- DM साहब कभी इधर भी आइए !जयचन्द की ग्राउंड रिपोर्ट

VIP कालोनी, 14 मंजिला PAC टावर और बगल में भाजपा का भव्य कार्यालय... फिर भी तालाब बना है बरेका-रोहनियां मार्ग!

INDIA NEWS REPORT

Ground Report जयचन्द

 वाराणसी ग्राउंड रिपोर्ट। ये तस्वीर किसी सुदूर देहात की नहीं, बल्कि वाराणसी जिले के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले बरेका-रोहनियां मार्ग की है। यही वो मार्ग है जो डीजल रेल इंजन कारखाना (बरेका) को सीधे रोहनियां से जोड़ता है और इसी मार्ग पर प्रदेश की प्रतिष्ठित 34वीं बटालियन पीएसी स्थित है।

बिना गड्ढे में गिरे पार नहीं हो सकते

पीएसी से हरिहरपुर रोहनियां होते हुए  जाने वाला मार्ग पर जलजमाव , कई जगह क्षतिग्रस्त है। भुल्लनपुर से लेकर केशरीपुर स्थित पीएसी के पश्चिमी गेट तक सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है, पता ही नहीं चलता। हल्की बारिश में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं और राहगीरों के लिए जानलेवा बन जाते हैं। दीवारों पर एम्स जैसे बड़े-बड़े नाम वाले अस्पताल तो हैं, पर मौके पर एक ढंग का डॉक्टर तक नहीं मिलता और नाम कितने स्पेशलिस्ट का लिखा है साहब पूछिये ही मत खुद आकर देखिये!

5 मिनट की बारिश, 15 दिन का जलजमाव

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां न तो ढंग का नाला है और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था। आलम ये है कि 5 मिनट की बरसात में ही सड़क पर 15-15 दिन तक पानी लगा रहता है। एक तरफ 14 मंजिला पीएसी की नई बिल्डिंग और VIP कालोनी है, तो थोड़ा आगे हाईवे पर भाजपा का विशाल कार्यालय भी है, लेकिन जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं।

ग्रामीणों की गुहार - न गांव के रहे, न शहर के

सड़क की दुर्दशा से परेशान स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मार्मिक अपील की है! जो हमेसा करते है।

एक ग्रामीण ने कहा, "DM साहब कभी इधर आइए, देखिए हम लोग ऐसे रहते हैं! न गांव के रहे न शहर के, बस बीच में लटके हुए हैं। कहने को VIP एरिया है, पर जिंदा लोग यहां भी रहते हैं, एक बार ध्यान तो दीजिए।"

ग्रामीणों का कहना है कि न प्रधान बीडीसी ध्यान देते हैं और न ही पीएसी प्रशासन कोई पहल कर रहा है।

शायद यहाँ के लोग गरीब है ! इसलिए ये विरोध नही करते है जो है जैसा है बस चलता रहे ?

रोड वीआईपी है क्षेत्र भी वीआईपी है लेकिन नही है तो जल निकासी जिससे हो जाता है जलजमाव और मच्छर ,गंदगी की समस्या पीड़ित ग्रामवासियों की खामोशी!