वाराणसी: सीएम के आगमन से पहले सिंधोरा पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर नजर
कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर एडीसीपी नृपेंद्र व एसीपी प्रशांत सिंह के नेतृत्व में हुई सिंधौरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय द्वारा पैदल पेट्रोलिंग
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को सिंधोरा थाना क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र कुमार और एसीपी प्रशांत सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
सिंधोरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ पूरे थाना क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।
बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री का वाराणसी दौरा प्रस्तावित है। वीवीआईपी दौरे को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भाव और असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त है।


