सीतापुर से लापता दैनिक जागरण के पत्रकार की लाश बाराबंकी की नहर में तैरती मिली
पत्रकारों की हत्या और बढ़ते हमलो पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के वाराणसी जिलाध्यक्ष जगदीश शुक्ला ने जताई नाराजगी ,पत्रजारो से की एकता की अपील जल्द करेंगे बैठक:विशाल केसरवानी
INDIA NEWS REPORT
विशाल केसरवानी
यूपी के सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या का अभी खुलासा भी नहीं हुआ जनपद में एक और पत्रकार की नहर में तैरती लाश बरामद हुई है।
बीते कुछ दिन पहले लापता हुए दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार नवनीत पांडेय की खूब तलाश के बावजूद भी वह नहीं मिले। बताया जा रहा है कि उनकी डेड बॉडी बाराबंकी में पाई गई है।
घटना के बाद से जिले के पत्रकारों और परिवार में शोक़ की स्थिति बनी हुई है।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद प्रशासनिक लापरवाही की निंदा करता है और मैं पत्रकार जगदीश शुक्ला (जिलाध्यक्ष वाराणसी राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद) पत्रकार बंधुओ को अवगत कराना चाहता हूं। कि जितने भी पत्रकार हैं। सभी को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए संविधान में मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है । यह कैसा चौथा स्तंभ है ? आए दिन पत्रकारों की हत्या की जा रही है। हर जिले में एक दो पत्रकारों के साथ प्रतिदिन कोई न कोई घटना हो रही हैं। आखिर यह चल क्या रहा है? सरकार पत्रकारों को क्या समझ रही है। या संविधान को नहीं मान रही है। यह सारी चीज हम सभी लोगों को मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सभी को एकजुट होना चाहिए ।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में जुड़े हुए समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष इस विषय पर अपना ध्यान आकर्षित करते हुए एक आपात स्थिति में एक बैठक सुनिश्चित करें। ताकि आगे कि रणनीति बनाई जा सकें।


