पूनम रघुवंशी पुनः अध्यक्ष तथा देवेंद्र मिश्र उपाध्यक्ष निर्वाचित,गोसाईपुर मोहाँव सहकारी समिति का निर्वाचन संपन्न
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी/-पूनम रघुवंशी पुनः गोसाईपुर मोहाँव सहकारी समिति की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई।मंगलवार को संपन्न अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और अन्य संस्थाओ मे भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन मे पूनम रघुवंशी लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई।उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र मिश्र को निर्विरोध चुना गया।जिला सहकारीबैंक वाराणसी के प्रतिनिधि हेतु धर्मेन्द्र रघुवंशी,नागेंद्र रघुवंशी,रेनू तथा गुलाब निर्वाचित हुए।उपरोक्त को जिला सहकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि के रूप मे भी निर्वाचित किया गया।स्वतंत्र पाठक तथा जितेन्द्र को केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार के लिए प्रतिनिधि चुना गया।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,शाखा प्रबंधक संतोष सोनकर,सचिव धनीशंकर मिश्र,पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र रघुवंशी बबलू,एडवोकेट प्रिंस चौबे ने निर्वाचित पदाधिकारीगण को बधाई दी।


