वाराणसी कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस आयुक्त बने आईपीएस डॉक्टर के एजिलरसन,बधाईयों का लगा तांता

वाराणसी कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस आयुक्त बने आईपीएस डॉक्टर के एजिलरसन,बधाईयों का लगा तांता
वाराणसी कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस आयुक्त बने आईपीएस डॉक्टर के एजिलरसन

वाराणसी:जयचन्द

 वाराणसी/-शासन ने मंगलवार देर रात चार आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है।सूची में वाराणसी कमिश्नरेट को भी एक अफसर मिले है,जिसमें संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर डॉ के एजिलरसन को भेजा गया है।वह 2004 बैच के आईपीएस अफसर है।अब तक पुलिस महारीक्षक यूपी-112 के पद पर लखनऊ में अपनी सेवाएं दे रहे थे।यह तमिलनाडु में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर गए थे जो 2022 जून में वापस लौटे,यह पोंडुचेरी के मूल रहने वाले है और इन्होंने एमएससी (हार्टिकल्चरल साइंस) और पीएचडी की है,इनकी पत्नी 2003 बैच की आईएएस अफसर डॉ. पिंकी जोवेल है।ज्ञात हो कि वाराणसी के लोकप्रिय अफसर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय और अपराध रहे 2008 बैच के आईपीएस संतोष सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए,इसके अलावा एसपी चंदौली के पद पर हुए आईपीएस अफसर विनीत जायसवाल के तबादले को निरस्त करते हुए पुलिस उपायुक्त लखनऊ के पद पर ही तैनाती दी गई है।वही एसपी चंदौली के पद पर आईपीएस अनिल कुमार द्वितीय को भेजा गया है यह अब तक एसपी भदोही के पद पर तैनात रहे,इसके अलावा पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्ध नगर की पद पर तैनात रही मीनाक्षी कात्यायन को एसपी भदोही के पद पर भेजा गया है।