ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत रामनगर में कैमरे के लिए सहयोग करने वाले व्यापारियों का थाना प्रभारी ने किया सम्मान

ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत रामनगर में कैमरे के लिए सहयोग करने वाले व्यापारियों का थाना प्रभारी ने किया सम्मान

वाराणसी :जयचन्द

वाराणसी/-ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत रामनगर पुलिस द्वारा जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे नगर के विभिन्न स्थलों पर लगवाए जाने की शुरुआत मंगलवार को रामनगर थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने कर दिया।इसके लिए उन्होंने उन सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया और उनका माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान कर आभार व्यक्त किया,जिन्होंने इस संदर्भ में नगर और प्रशासन के सहयोग के लिए अपनी तरफ से कैमरे का सहयोग प्रदान किया। ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत नगर में अपराध रोकथाम एवम अपराधियों पर अंकुश के लिए नगर के जिन सम्मानित व्यापारियों द्वारा रामनगर पुलिस को सीसीटीवी कैमरा हार्ड डिस्क डीवीआर वायर संपूर्ण सेट प्रदान किया गया जिसमें साहनी लस्सी भंडार के अधिष्ठाता प्रमुख समाजसेवी बबलू साहनी और व्यापारी नेता अनिल गुप्ता थे।इस क्रम में आज मुंशी खाना चौराहे से कैमरे लगाने की शुरुआत कर दी गई।थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि अभी नगर के कई अन्य व्यापारीगण भी सहयोग के लिए आगे आए हैं और आगे कई जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे।