चार गुना बढ़ेगा काशी विशालाक्षी मन्दिर चुनाव बाद काम होगा सुरु
चार गुना बढ़ेगा काशी विशालाक्षी मन्दिर चुनाव बाद काम होगा सुरु मन्दिर के महंत ने लिखा पीएम को पत्र :वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
India News Report
वाराणसी :जयचन्द
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विस्तार से पहले शक्तिपीठ विशालाक्षी मंदिर को भव्य बनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर के महंत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मंदिर को भव्य स्वरूप बनाने का आग्रह किया है।
काशी विश्वनाथ धाम के गलियारे का विस्तार विशालाक्षी मंदिर तक करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में इस पर मुहर भी लग चुकी है। उम्मीद है कि चुनाव के बाद इस दिशा में कार्य भी आरंभ हो जाएगा। विशालाक्षी मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी ने प्रधानमंत्री को मंदिर के विस्तार के लिए भी पत्र लिखा है।
महंत ने अपने पत्र में लिखा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और विंध्याचल मंदिर के विस्तारीकरण के बाद विशालाक्षी मंदिर तक श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विस्तार की योजना है। श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए यह स्वागतयोग्य कदम है। मंदिर का महंत होने के नाते मैं इस योजना का पूर्ण समर्थन करता हूं और इस फैसले के साथ हूं।
विशालाक्षी मंदिर से बाबा के धाम में आने का मार्ग होगा सुगम:काशी विश्वनाथ मंदिर के गलियारे के विस्तार के बाद विशालाक्षी मंदिर से बाबा के धाम में आने का मार्ग सुगम हो जाएगा। धाम के निर्माण के बाद शक्तिपीठ माता विशालाक्षी के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। धाम से लेकर विशालाक्षी मंदिर तक गली को भी चौड़ा किया जाएगा।


