भैस ने बच्चे को दिया जन्म,किसान ने 112 डायल कर बुलाया पुलिस

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के अमरोहा में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है एक किसान के घर भैस ने बच्चे को जन्म दिया,किसान ने बुलाया पुलिस,मौके पर पहुंची पुलिस कारण जान माथा पकड़ ली,लेकिन बाद में शुक्रिया भी कहा:जगदीश शुक्ला संग जयचन्द की खास रिपोर्ट

भैस ने बच्चे को दिया जन्म,किसान ने 112 डायल कर बुलाया पुलिस
भैंस ने बच्चे को दिया जन्म किसान ने बुला लिया पुलिस

INDIA NEWS REPORT

 जगदीश शुक्ला/जयचन्द

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अमरोहा जनपद के खुशहालपुर गांव में में एक पशुपालक के भैंस ने बच्चों को जन्म दिया तो उसने 112 नंबर डालकर पुलिस को बुला लिया।

गांव पहुंचकर जब पुलिसकर्मियों ने मवेशी मालिक से उन्हें बुलाने का कारण पूछा तो उसने जो जवाब दिया उसे सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। अब खुशहालपुर के इस किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

भैंस का दूध पीने के लिए बुलाया

दरअसल, यह पूरा मामला अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव का है। गांव में जसवीर सिंह नामक एक किसान का घर है। जसवीर सिंह की भैंस गर्भवती थी और उसने पाड़ा को जन्म दिया। उसके बाद जसवीर को काफी खुशी हुई।

इसी बीच गांव के रहने वाले किसी शख्स ने उसे 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाकर दूध पिलाने के लिए कहा। भैंस के बच्चा देने की जसवीर को इतनी खुशी हुई कि उससे रहा नहीं गया और उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया।

करीब 10 मिनट में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसके बाद जसवीर से पुलिस को बुलाने का कारण पूछा। जसवीर द्वारा जब यह बताया गया कि उसने दूध पिलाने के लिए बुलाया है तो पुलिसकर्मियों ने अपना माथा पकड़ लिया।

दौरान पुलिसकर्मियों ने किस का वीडियो बना लिया। उसे वीडियो को पुलिस में तैनात कॉप सचिन कौशिक द्वारा सोशल साइट एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद किस की खुशी देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो में किसान यह कहते सुना जा रहा है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। वह केवल दूध पीने के लिए बुलाया है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी कहता है कि तुम हमारा नाम जानते हो, जो हमें दूध पीने के लिए बुला लिया? गांव में और लोग हैं किसी को पिला सकते हो।

उसके बाद पुलिसवालों ने किस को समझाया कि पुलिस को आपातकालीन मदद के लिए बुलाया जाता है और पुलिस को बुलाकर बेवजह समय बर्बाद नहीं करना चाहिए था। इस पर किसान ने कहा कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसके बाद पुलिसवालों को भी एहसास हुआ कि किसान को इस बारे में पता नहीं था।

अमरोहा पुलिस के एक्स पर पोस्ट में जसवीर सिंह की वीडियो पोस्ट करते हुये लिखा गया है कि

-"अमरोहा का खुशहालपुर गाँव, एक किसान की भैंस ने बच्चा दिया।" "किसान ने 112 डायल कर पुलिस की गाड़ी बुला ली, पुलिसकर्मियों ने पूछा, "भाई हमें क्यूँ बुलाया"?"

"किसान, "आपको भैंस का दूध पिलाना था, इसलिए बुलाया है"

"वैसे, इस सम्मान के लिए शुक्रिया भाई"

 

https://x.com/upcopsachin/status/1806179831031464343?s=08