जबलपुर एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा नही सह पाया बारिश,आयकर विभाग की गाड़ी पर गिरा छत का हिस्सा,10 मार्च को वर्चुअल मोड़ पर प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन
एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के ड्राप एंड गो एरिया में टेंसिल रूफ फट गई, जिसकी चपेट में आई आयकर विभाग की एक सरकारी कार चकनाचूर हो गई,इसका लोकार्पण 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड में किया था.एयरपोर्ट में घटिया निर्माण कार्य की पोल पहली बारिश में ही खुल गई. एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के सामने लगाई गई टेंसिल रूफ (Tensile Roof) पहली बारिश झेल नहीं पाई: शिव विशाल
INDIA NEWS REPORT
वि0 संवाददाता:शिव विशाल
मध्यप्रदेश-जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित 450 करोड़ की लागत से हालही में बने डुमना एयरपोर्ट ( Dumna Airport ) पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के ड्राप एंड गो एरिया में टेंसिल रूफ ( Tensile Roof ) फटने से पानी का सैलाब सा आ गया, जिसकी चपेट में आई आयकर विभाग की एक सरकारी कार चकनाचूर हो गई। बता दें कि एयरपोर्ट पर लगाए गए इस टेंसिल रूफ का लोकार्पण 10 मार्च 2024 को ही हुआ था। इस घटना में आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त बालाकृष्ण मूर्ति बाल बाल बचे हैं, जबकि उनका कार चालक अभिषेक कार में बैठा अफसर को ले जाने के लिए तैयार बैठा था। हादसे में कार में बैठे ड्राइवर अभिषेक को चोटें आई हैं। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरले हो रहा है।
गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे शहर में बारिश हुई थी। इसी बारिश में एयरपोर्ट पर लगाई गई टेंसिल रूफ में पानी भर गया, जिसका वजन जेल नहीं पाई और उसका एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। लोगों का कहना है कि ये घटना पहाड़ी इलाकों में बदल फटने जैसी थी। इससे टेंसिल रूफ नीचे खड़े एक सरकारी वहान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
गुणवत्ता पर उठे सवाल
जबलपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग में एंट्री से पहले ड्रॉप एंड गो एरिया में खूबसूरत टेंसिल रूफ लगाई गई है। इसकी ड्रेन लाइन चोक होने से पहली बारिश में ही इस टेंसिल रूफ का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। नवनिर्मित एयरपोर्ट की पहले ही बारिश में टेंसिल रूफ गिर जाने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर राजीव रत्न पांडे ने इस हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।
PWD मंत्री बोले- यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले
इधर मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने मीडिया द्वारा उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अभी पूरी घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन इसकी गहराई से जांच कराई जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसे सुनिश्चित किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले आती है, इसमें भी कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों से इस विषय में चर्चा करेंगे।


