जबलपुर एयरपोर्ट के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर एक हादसा हो गया। एयरपोर्ट की टर्मिनल 1 की छत का एक हिस्सा टूट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए

हादसों का देश बना भारत कहि ट्रेन लड़ जा रही है ,तो कहि नये बने सेतु में दरार आ जा रही है,तो कहि 1 हफ्ते में 3 पुल गिर रहे है ,अब तो एयरपोर्ट भी सुरक्षित नहीं जबलपुर के बाद अब दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल1 की छत बारिश ना झेल सकी और 1 हिस्सा गिर गया जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी व कई अन्य घायल हो गये जिम्मेदारी कौन?:शिव विशाल की खास रिपोर्ट

INDIA NEWS REPORT

वि0 संवाददाता-शिव विशाल

दिल्ली:दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, गाड़ियों को भारी नुकसान

Delhi IGI Airport Roof Falls: दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई. मौके पर 3 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया।शुक्रवार की सुबह टर्मिनल-1 पर एयरपोर्ट की छत गिर गई इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि करीब 6 लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं। दिल्ली फायर सर्विस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सभी को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया है। दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई. मौके पर 3 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। हादसा होने के बाद शुरुआती समय में चार लोगों के घायल होने की खबर आई थी अब घायलों का आंकड़ा बढ़ कर 6 हो गया है वहीं, ताजा सूचना के मुताबिक, एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।

फंसे हुए एक व्यक्ति को फायर डिपार्टमेंट ने निकाला

फायर सर्विस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5.30 बजे उन्हें कॉल पर सूचना मिली की इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. अभी तक तीन घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था लेकिन एक व्यक्ति फंसा हुआ था। उसे भी अब रेस्क्यू कर लिया गया है।

जबलपुर के एयरपोर्ट में भी हुआ ऐसा ही हादसा

जबलपुर का नया एयरपोर्ट शहर की पहली बारिश झेल नहीं सका. 450 करोड़ की लागत से बने डुमना एयरपोर्ट बीते में गुरुवार (27 जून) को टर्मिनल बिल्डिंग के ड्राप एंड गो एरिया में टेंसाइल रूफ फटने से पानी का सैलाब सा आ गया और एक कार चकनाचूर हो गई. इस घटना में आयकर विभाग के एक अधिकारी और उनका ड्राइवर बाल-बाल बच गए।

शुक्रवार को दिल्ली की पहली झमाझम बारिश

शुक्रवार को दिल्ली में मानसून की पहली भारी बारिश देखने को मिली. सुबह 4:30 से 5:00 बजे से ही झमाझम बरसात ने दिल्ली को सराबोर कर दिया. हालांकि, इसकी वजह से शहर में सुबह से ही जलभराव हो गया और ट्रैफिक की व्यवस्था बिगड़ गई. कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है और लोगों को पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा लग रहे हैं।

DIAL में जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड की 64 फीसदी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 26 फीसदी और Fraport AG Frankfurt Airport Services Worldwide की 10% हिस्सेदारी है। जीएमआर देश में दिल्ली के अलावा तीन और एयरपोर्ट्स को ऑपरेट करती है। इनमें हैदराबाद, गोवा और बीदर शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी फिलीपींस और इंडोनेशिया में भी एक-एक एयरपोर्ट को ऑपरेट करती है। जीएमआर ग्रुप देश की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। यह अडानी ग्रुप के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर भी है। जीएमआर ग्रुप का बिजनस एयरपोर्ट, एनर्जी, ट्रांसपोर्टेशन, अर्बन इन्फ्रा और एयरो सर्विस जैसे सेक्टर तक फैला है।

दिल्ली एयरपोर्ट की लागत

18 जनवरी 2008 को DIAL ने दिल्ली एयरपोर्ट की मूल परियोजना लागत 8,975 करोड़ रुपये मंजूर की थी लेकिन 20 जुलाई 2010 के कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बनाने में 12857 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस एयरपोर्ट का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टर्मिनल 1 से इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शुरू की जा सकती है। अभी यहां से केवल घरेलू उड़ानें की संचालित की जाती हैं। साथ ही कई दूसरे टर्मिनल्स पर भी काम चल रहा है। पूरी तरह कंप्लीट होने के बाद यह एयरपोर्ट सालाना 10 करोड़ पैसेंजर्स को हैंडल करने में सक्षम होगा।

आखिर क्यों हो रहे है ऐसे हादसे इस पर किसी का ध्यान नही जा रहा है विकास तो हो रहा है लेकिन क्वालिटी पर किसी का ध्यान नही जा रहा है आवश्यकता है ओवरब्रिज, पुलिया,एयरपोर्ट ट्रेन हादसा आखिर जिम्मेदारी किसकी??