मनरेगा पीएम आवास तथा मुख्यमंत्री आवास मे कोई ढिलाई बर्दाश्त नही.....दीपांकर आर्य
वाराणसी:जयचन्द
हरहुआ मे मनरेगा आवास व एसएलडब्लूएम की समीक्षा बैठक संपन्न
वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक सभागार में मंगलवार को एक आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसमे विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गई।बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने मनरेगा अंतर्गत शत प्रतिशत ग्रामपंचायतो मे तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।बीडीओ हरहुआ ने मनरेगा मे विकासखंड की स्थिति जनपद मे सर्वाधिक खराब होने पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी सचिवो को चेतावनी दी कि शिथिलता बरतने वाले सचिवो का माह अगस्त का वेतन देय नही होगा।बैठक मे ज्वाइंटबीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने मनरेगा अंतर्गत रेन वाटर हार्वेस्टिंग,वाटर रिचार्ज और नाद नदी के पुनरुद्धार कार्यो पर चर्चा की और सभी परियोजनाओ को गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने आईजीआरएस अंतर्गत शिकायती पत्रो के गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण हेतु समस्त सचिवों को निर्देशित किया।एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवासो की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण आवासो को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने अमृतसरोवरों तथा एसएलडब्लूएम अंतर्गत आर आर सी सेंटरो की प्रगति की समीक्षा की और सभी सचिवो को ग्राम पंचायतो मे साफ-सफाई तथा कूड़े-करकट के निस्तारण की निगरानी रखने के निर्देश दिए।अमृत सरोवर,खेल का मैदान,आँगनबाड़ी केन्द्र तथा अंत्येष्टि स्थल इत्यादि की भी समीक्षा की गयी और सभी परियोजनाओ को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव,संजय गुप्ता सेक्रेटरी,चंचल रेड्डी,जयप्रकाश,मिथिलेश श्रीवास्तव,सौरभ श्रीवास्तव,मुकेश आपरेटर,अवधेश पाल आपरेटर मौजूद रहे।


