यह अपनी वाराणसी Varanasi पुलिस कमिश्नरेट जिनके अच्छे काम लोगो को नही दिखते
लंका से रामनगर आते समय आदर्श सिंह का बैंग जिसमें कपडे व सोने के जेवर था, आटो में छूट गया जिसे थाना रामनगर पुलिस द्वारा आटो चालक से सम्पर्क करके बैग प्राप्त कर सुपर्दगी में दिया गया- यह है वाराणसी पुलिस आपकी ही नही हमारी पुलिस:पवन जायसवाल की खास रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
पवन जायसवाल
वाराणसी दिनांक 16/09/2024 को लंका से रामनगर आते समय आदर्श सिंह का बैंग जिसमें कपडे व सोने के जेवर था, आटो में छूट गया जिसे थाना रामनगर पुलिस द्वारा आटो चालक से सम्पर्क करके बैग प्राप्त कर सुपर्दगी में दिया गया।
आदर्श सिंह पुत्र सत्येन्द्र कुमार निवासी रोमा अपार्टमेन्ट थाना रामनगर कमिश्नरेट वारणसी मो0नं0- 8303625317 ने थाना रामनगर पर आकर सूचना दिये कि उनका एक ब्राउन कलर का बैग लंका से रामनगर आते समय आटो में छूट गया है। बैंग में कपड़े, सामान व सोने के जेवरात रखे थे। रामनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर थाना क्षेत्र में खड़े आटो चालक से पूछताछ व अन्य कार्यवाही करते हुए आटो चालक से आदर्श सिंह का बैग प्राप्त किया गया । आदर्श सिंह द्वारा बैग में रखे सामान के सम्बन्ध में पूछने पर बताये कि इसमें सभी सामान है। आदर्श सिंह द्वारा पुलिस प्रशासन के प्रति काफी प्रसन्नता व्यक्त की गयी व वाराणसी पुलिस को सहृदय धन्यवाद दिया गया।
पुलिस द्वारा खोजी तीन में स्वंय प्रभारी निरीक्षक राम नगर के साथ शामिल थे-
प्र०नि० राजू सिंह थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी। , उ0नि0 अनिल राजपूत थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी। , का0 सर्वेश कुमार थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।,का0 गंगा प्रसाद वर्मा थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी


