Delhi Protest: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन पर बवाल से पहले एक्शन में CM Office, अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी के पत्र पर मंत्री आशीष सूद को भेजा मामला

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने LG, गृह मंत्री और CP को पत्र लिखा। CM Office ने पत्र को मंत्री आशीष सूद को कार्रवाई के लिए भेजा

Delhi Protest: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन पर बवाल से पहले एक्शन में CM Office, अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी के पत्र पर मंत्री आशीष सूद को भेजा मामला

जयचन्द:वाराणासी : 7 अक्टूबर 2026 । दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने इस प्रदर्शन पर रोक और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री, दिल्ली सरकार के गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है।

पत्र में त्रिपाठी ने लिखा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन जब इससे सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को खतरा हो तो प्रशासन को पहले से सतर्क होना चाहिए।

पत्र में चार अहम मांगें

  • आयोजक संगठन की वैधानिकता की जांच हो - रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज और पदाधिकारी कौन हैं।
  • प्रदर्शन की फंडिंग की जांच हो। विदेशी या संदिग्ध स्रोत से पैसा आने पर केंद्रीय एजेंसी जांच करे।
  • सोशल मीडिया पर भड़काऊ प्रचार और भाषणों की कानूनी समीक्षा हो।
  • इससे पहले हुए प्रदर्शनों का रिकॉर्ड चेक किया जाए।

CM Office का एक्शन

इस पत्र पर दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय ने तुरंत संज्ञान लिया है। जानकारी के मुताबिक CM Office ने त्रिपाठी के ई-मेल को दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद के कार्यालय को "आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित" कर दिया है।

त्रिपाठी ने प्रशासन से मांग की है कि 10 अक्टूबर के कार्यक्रम की अनुमति पर दोबारा विचार किया जाए। अगर कानून-व्यवस्था की स्थिति अनुमति के अनुकूल नहीं है तो अनुमति न दी जाए। अनुमति देने की स्थिति में भीड़, रूट, समय, लाउडस्पीकर और नारेबाजी को लेकर सख्त गाइडलाइन तय की जाए।