वाराणसी-शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के पी०एम० का फूंका पुतला

भारत सरकार बांग्लादेश को दी जा रही सभी आर्थिक सामाजिक सुविधाओं को तत्काल बंद करे धनंजय तिवारी(महानगर प्रमुख)-जयचन्द

वाराणसी-शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के पी०एम० का फूंका पुतला

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

वाराणसी। 15 दिसम्बर। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में महानगर प्रमुख धनजय तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अस्सी चौराहे पर दोपहर 12 बजे एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए।

 महानगर प्रमुख धनंजय तिवारी ने कहा कि जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं पर भीषण नरसंहार हो रहा है उससे हम सभी हिन्दुओं का मन काफी व्यथित है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सख्त कदम उठाते हुए बांग्लादेश को दी जा रही सभी आर्थिक, सामाजिक सुविधाओं को बंद कर देना चाहिए। जिससे बांग्लादेश के आर्थिक विकास की कमर टूट जाए, साथ ही यह भी कहा कि भारत के अन्दर पैर पसार रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को तत्काल बाहर किया जाए। यदि बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आगे चलकर देश के लिए गम्भीर संकट पैदा हो सकते हैं और इसके घातक परिणाम हो सकते हैं।

 उक्त कार्यक्रम में महानगर प्रमुख धनंजय तिवारी, उपप्रमुख संतोष कुमार सिंह, उपप्रमुख-प्रदीप पांडे, संगठन प्रमुख तेजप्रताप त्रिपाठी (रूनझुन), सचिव-लव शर्मा, सचिव- विजय शर्मा, राज पांडे, अंगद गुप्ता, साकीप गुप्ता, शुभम झा, प्रभात कुमाराय श्याम सिंह शिव कुमार त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे।