Varanasi:अदालत के आदेश को नही मानते लल्लापुरा चौकी इंचार्ज शिवम मिश्रा कब्जा दिलाने खुद पहुंचे!!
इसके पूर्व भी कब्जा दिलवाने के प्रयास में अदालत में दाखिल है अवमानना का केस, जिसमें 24 तारीख को है दरोगा जी की पेशी। :जयचन्द
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द
वाराणसी :अदालत के आदेश ताख़ पर रखकर सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा चौकी इंचार्ज दुकान पर कब्जा दिलवाने पहुंचे। अदालत का आदेश देखने के बाद पैसेज का बंद शटर खुलवाने की जिद्द पर अड़े। इसी प्रकरण में अदालत की अवमानना का केस भी है दरोगा जी के खिलाफ दाखिल। एकपक्षीय कार्रवाई करते दिखाई दे रहे लल्लापुरा चौकी इंचार्ज।
इसके पूर्व भी कब्जा दिलवाने के प्रयास में अदालत में दाखिल है अवमानना का केस, जिसमें 24 तारीख को है दरोगा जी की पेशी।
अदालत के हुक्म को ताख पर रख कर अदालत द्वारा यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश होने के बावजूद सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा चौकी इंचार्ज खुद खड़े होकर दुकान का ताला तोड़वा रहे है।
दरोगा जी खुद बन बैठे अदालत और फैसला मौके पर ही करने को हुवे आमादा। आम जन से अभद्रता का भी आरोप। वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि दरोगा जी खुद खड़े होकर तुड़वा रहे ताला। कथित शिकायतकर्ता के द्वारा वीडियो में साफ साफ कहा गया कि वर्ष 2014 से बंद है ये ताला। इसके बावजूद भी अदालत के हुक्म यथा स्थिति बरकरार रखने के बजाए यथा स्थिति बिगाड़ते लल्लापुरा चौकी इंचार्ज शिवम् मिश्रा।
सत्ता रूढ़ दल का खुद को करीबी बताने वाले दरोगा जी का कृत्य उठा रहा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल। दूसरे पक्ष के अधिवक्ताओं का जमावड़ा लगा सिगरा थाने पर।
देखे वीडियो-
https://youtu.be/yO6Ji4gOqj4?si=PgGpwSVt-WJ1MFHG


