पत्रकार एकता संघ जनपद वाराणसी के महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत
जगदीश शुक्ल/India News Report
जौनपुर:आज पत्रकार एकता संघ के जनपद वाराणसी के महामंत्री सूर्या राय के जनपद जौनपुर में प्रथम आगमन पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने अपने मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट कार्यालय पर माला पहनाकर एवं सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने संगठन के द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने जनपद वाराणसी को और मजबूत बनाने पर विशेष आग्रह किया।
इसी क्रम में जिला महामंत्री सूर्या राय ने पत्रकार एकता संघ की सराहना करते हुए कहा कि मैं इस परिवार को पाकर अपने आपको धन्य मानता हूं मैं पत्रकार एकता संघ को वाराणसी ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में मजबूती प्रदान करने का कार्य करुंगा।
इस मौके पर, वाराणसी मंडल विधिक सलाहकार शिवम् सिंह एडवोकेट, जिला सचिव सन्तोष कुमार शर्मा,विनित , राहुल सिंह,सोनू एवं संगठन के तमाम पदाधिकारिगढ उपस्थित रहे।


