ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई रविदास जयंती
धीरज पाण्डेय मिर्जामुराद वाराणसी
वाराणसी: जनपद के आराजी लइंस ब्लाक अंतर्गत नरोत्तमपुर लस्करिया में शनिवार को श्री रविदास समाज समिति द्वारा रविदास जयंती धूमधाम से मनाया गया जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेन्द्र पटेल ने संत रविदास जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी उन महान संतों में अग्रणी थे।जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। और वही इस दौरान अनिल सिंह ने कहा की सामाजिक समरसता का निर्माण करने वाले महान संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें याद कर उनके बताये रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी l इस दौरान राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह,अवधेश चंद्रशेखर,सतीश,रत्नेश,राजन अमरेश,संदीपयुवराज रमेश कुमार इत्यादि सहित अन्य आस पास के ग्रामीण मौजूद रहे l


