बन्द कमरे में मिला मृत मिला युवक, तमाम चर्चाओं का बाज़ार हुआ गर्म,मंडुआडीह थानाक्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र का मामला

बन्द कमरे में मृत मिला युवक,कल आया था वाराणसी में काम हेतु आज हो गयी मौत,क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार रहा गर्म,स्थानीय प्रशासन ने भी पीएम रिपोर्ट आने के बाद कहि मृत्यु के कारणों का पता चलने की बात,और बताया कि करेन्ट लगने से हो सकती है मृत्यु-जगदीश शुक्ला

बन्द कमरे में मिला मृत मिला युवक, तमाम चर्चाओं का बाज़ार हुआ गर्म,मंडुआडीह थानाक्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र का मामला
बन्द कमरे में मृत पड़ा युवक

INDIA NEWS REPORT

 जगदीश शुक्ला

वाराणसी: मंडुवाडीह क्षेत्र के पहाड़ी स्थित एक बन्द कमरे में इमरान 27 वर्ष का शव मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पीएम हेतु भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलवरिया (चांदमारी) निवासी इमरान कल ही अपने दोस्त विष्णु के कहने पर पहाड़ी स्थित एक सैलून में कार्य करने हेतु आया था और झिरु पटेल के मकान में एक कमरा किराए पर लिया था लेकिन सोमवार की सुबह से ही दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक ने मृतक के साले को सूचना दिया जिसपर पहुँचे इसके साले ने 112 नम्बर पर फोन कर दिया मौके पर एसीपी रोहनिया तथा मंडुवाडीह पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा इमरान मृत पड़ा था और उसके ऊपर स्टेंड फैन(फर्राटा) गिरा हुआ था जिससे आशंका जतायी जा रही कि सम्भवतः करेंट लगने से उसकी मौत हुई होगी, मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुँच जांच किया।

 बरेका चौकी प्रभारी सत्यम तिवारी ने बताया पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा।