वाराणसी लंका थानांतर्गत विश्व सुंदरी पुल पर युवक को ट्रक ने कुचला

वाराणसी के लंका थाना अंतर्गत विश्व सुंदरी पुल पर युवक को ट्रक ने कुचला ,मिली दर्दनाक मौत, इंस्पेक्टर लंका ने जानकारी प्राप्त कर परिजनों को दी सूचना :जयचन्द

वाराणसी लंका थानांतर्गत विश्व सुंदरी पुल पर युवक को ट्रक ने कुचला
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

 वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के विश्व सुंदरी पुल पर बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पत्नी की दवा लेकर शहर से डीडीयूनगर लौट रहा था। लंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

 चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी प्रियांशु गुप्ता (22) की पत्नी का उपचार चल रहा है। वह सुबह अपने पड़ोसी सूरज पासवान की बाइक लेकर पत्नी का दवा लेने वाराणसी आया था। रात में दवा लेकर घर लौट रहा था। विश्वसुंदरी पुल पर पहुंचा था कि ट्रक की चपेट में आ गया। हेलमेट नहीं पहने होने के चलते सिर में गंभीर चोटें आई।

          लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बाइक पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर और युवक के जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये शिनाख्त हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। जिसकी तलाश की जा रही है।