वाराणसी चेतगंज पुलिस को मिली सफलता गांजा तस्कर गिरफ्तार

शहर में गांजा की अवैध तस्करी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे ,1 किलो एक सौ पचीस ग्राम अवैध गांजा संग अभियुक्त गिरफ्तार:जगदीश शुक्ला

वाराणसी चेतगंज पुलिस को मिली सफलता गांजा तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार गांजा तस्कर

INDIA NEWS REPORT

जगदीश शुक्ला

वाराणसी थाना चेतगंज द्वारा द्वारा एक किलो एक सौ पचीस ग्राम अवैध गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर चोरी लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वाछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जबरदस्त अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण ने एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 1.125 किलोग्राम अवैध गांजा सहित सतेन्द्र गुप्ता पुत्र रामसुन्दर गुप्ता निवासी विवेकानन्द कालोनी में स्थित बर्फखाना बाले बाड़ा थाना चेतगज वाराणसी उम्र लगभग 25 वर्ष को बेनबाबा मन्दिर के पास आज दिनांक 01.05.2024 को 1.125 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 58/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस में पंजीकृत किया गया। 

      दिनांक 01/05/2024 को थाना चेतगंज पुलिस को मुखबीर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि बेनिया तिराहे के आगे स्थित हमदर्द दवाखाना के पास वाली गली ने बेनीबाबा मन्दिर के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में झोला लेकर गांजा बेच रहा है आप लोग जल्दी करेंगे तो पकड़ में आ जायेगा ।

        मुखबिर खास की सूचना पर थाना चेजगंज पुलिस ने विश्वास कर बताये गये स्थान से अभियुक्त सतेन्द्र गुप्ता पुत्र रामसुन्दर गुप्ता निवासी विवेकानन्द कालोनी में स्थित बर्फखाना बाले बाड़ा थाना चेतगंज वाराणसी उम्र लगभग 25 वर्ष को 1.125 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ हिरासत पुलिस में लिया गया।

      पकड़े गये व्यक्ति से से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं ऐसे ही गांजा बेचकर अपना खर्चा चलाता हूँ एवं अपना शौक पूरा करता हूँ।

गिरफ्तार अभियक्त का विवरण- सतेन्द्र गुप्ता पुत्र रामसुन्दर गुप्ता निवासी विवेकानन्द कालोनी में स्थित बर्फखाना बाले बाड़ा थाना चेतगंज वाराणसी उम्र लगभग 25 वर्ष। बरामदगी: 1.125 किलोग्राग अवैध गांजा।

 गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० आशीष कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज कमि० वाराणसी ,उ0नि0 मो० सुफियान खां प्रभारी पानदरीबा थाना चेतगंज कमि० वाराणसी, प्र०उ०नि० रवि सिंह थाना चेतगंज कमि० वाराणसी,का० इमरान अली थाना चेतगंज कमि० वाराणसी, का० ब्रजेश कुमार थाना घेतगंज कमि० वाराणसी थे।