पोखरे के पानी मे डूबने से दो बहनों की मौत,एक अन्य युवक का शव नदी में मिला
चितईपुर थाना क्षेत्र की नारायणी विहार कॉलोनी स्थित नारायणी पोखरे में बृहस्पतिवार की दोपहर नहाने गई तीन सगी बहनों में से दो डूब गईं। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बहनों का शव पोखरे से बाहर निकालने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगो की मदद से दोनों बालिकाओं को पोखरे से निकाल गया लेकिन तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी स्थानीय चौकी इंचार्ज अजय दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाये:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
- जगदीश शुक्ला डेस्क:वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र की नारायणी विहार कॉलोनी स्थित नारायणी पोखरे में बृहस्पतिवार की दोपहर नहाने गई तीन सगी बहनों में से दो डूब गईं। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बहनों का शव पोखरे से बाहर निकालने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
सुसुवाही क्षेत्र की विश्वकर्मा नगर निवासी ऑटो ड्राइवर संतोष उपाध्याय की तीन पुत्रियां लाडो (13), लाली (9) और लवली (6) अपनी बड़ी मां मीरा देवी से बगल में जाने के लिए कह कर घर से निकली थीं। उसी दौरान तीनों नारायणी पोखरे में नहाने चली गईं। लाडो और लवली को पोखरे में डूबते देख लाली भाग कर घर गई और परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तीनों बहनों के बड़े पापा अनिल कुमार उपाध्याय स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियों की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। उधर, तीनों बहनों की बड़ी मां मीरा देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
वही घौसाबाद के युवक का शव वरुणा नदी में उतराया मिला
वाराणसी के घौसाबाद निवासी मनोज बेनवंशी (32) का शव बृहस्पतिवार को वरुणा नदी में उतराया मिला।सूचना पाकर पहुंची कैंट थाने की पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मनोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह एक वर्ष पूर्व तक होटलों में खाना बनाने का काम करता था।
बीते वर्ष ट्रेन हादसे में उसका एक हाथ कट गया था, इसके चलते वह फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। भाई आनंद ने बताया कि मनोज बुधवार की शाम घर से निकला था। मनोज नशे का आदी भी बताया गया है। कैंट थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।


