माँ धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट व पत्रकार एकता संघ के तत्वाधान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया
जौनपुर में पत्रकार एकता संघ के सदर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गिरि के पिता स्वर्गीय राज नारायण गिरि की तेरहवीं के अवसर पर पत्रकार एकता संघ एवं मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया:जगदीश शुक्ला टाइगर की रिपोर्ट
रिपोर्ट जगदीश शुक्ला (टाइगर)
जौनपुर। पत्रकार एकता संघ के सदर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गिरि के पिता स्वर्गीय राज नारायण गिरि की तेरहवीं के अवसर पर पत्रकार एकता संघ एवं मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि मृत्यु ही सत्य है। और जो इस दुनिया में आया है। उसे एक न एक दिन यह संसार छोड़कर जाना है।
उसी क्रम में आज हमारे मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र कुमार गिरि के पिताजी भी चले गए ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। और हमारा ट्रस्ट जैसा परिवार आपके साथ सदैव तत्पर हैंऔर रहेंगी इसी क्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मैं अपने जीवन में तमाम संस्थाए देखा है। परन्तु आज पत्रकार एकता संघ और मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट अपने तमाम पदाधिकारियों के साथ कर रही है। वैसा कार्य कोई अन्य संस्थाओं में देखने को नहीं मिल सकती है। इस अवसर पर पत्रकार एकता संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संस्थापक मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट सुरेश कुमार शर्मा, वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, वाराणसी मंडल मीडिया प्रभारी एवं संस्था कोषाध्यक्ष मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट राकेश कुमार शर्मा, वाराणसी मंडल सचिव मो आशिफ पठान, वाराणसी मंडल सचिव प्रदीप कुमार चौरसिया, वाराणसी मंडल महामंत्री शाहिद अली, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, जिला सचिव सन्तोष कुमार शर्मा, बिपिन कुमार, एवं मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट व पत्रकार एकता संघ के तमाम पदाअधिकारिगढ उपस्थित रहे।


