माफियाओं पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर डीजीपी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग
माफियाओं पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर डीजीपी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की अमिताभ ठाकुर ने माफ़ियाओ की लिस्ट भेजकर की मांग: विशेष संवाददाता जयचन्द
जयचन्द
INDIA NEWS REPORT
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माफियाओं के मामले में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के आरोपी के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक लिस्ट लगातार प्रसारित हो रही है, जिसमें लगभग एक दर्जन लोगों के नाम तथा उन पर कथित रूप से दर्ज मुकदमों की संख्या अंकित है।
उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में कई स्पष्ट गलतियां हैं, जैसे चुलबुल सिंह की मृत्यु के बाद भी उनका नाम इसमें लिखा है लेकिन कई ऐसे नाम है जो मौजूदा सरकार में पुष्पित पल्लवित होते दिख रहे हैं।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि माफियाओं पर कार्रवाई के दावों के बाद भी इतनी लंबी क्रिमिनल हिस्ट्री वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पुलिस पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि डीजीपी द्वारा 15 दिनों में स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती है तो वे इस प्रकरण को सक्षम फोरम पर ले जाएंगे।


