Gyanvapi-ज्ञानवापी में आज हुई महापूजा, तहखाने में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब,नमाजियों ने भी अदा की नमाज
न्यायालय के आदेश आने के बाद आज ज्ञानवापी स्तिथ व्यास जी के तहखाने में महापूजा का आयोजन किया गया,जुमे की नमाज़ भी अदा की गई शांतिपूर्ण तरीके से दिखा भाईचारे का नज़ारा :जयचन्द की खास रिपोर्ट
जयचन्द(वाराणसी)
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में आज से हिन्दू श्रद्धालु दर्शन के लिए जाएंगे. यहां पूजा कोर्ट के आदेश बाद की गई है। आज ही जुमे की नमाज भी है. वाराणसी के पूरे शहर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है।
हालांकि वाराणसी प्रशासन के लिये यह एक बड़ी चुनौती पूर्ण कार्य था लेकिन दोनों पक्षो ने शांतिप्रिय तरीके से पूजा अर्चना की व नमाज अदा कर दिया भाईचारे का संदेश ।
बता दें कि तहखाने में आज से हिंदू श्रद्धालु भी दर्शन करने जाएंगे. इसके साथ ही आज यानी शुक्रवार को ही जुमे की नमाज थी ऐसे में पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के लिए बड़ी भीड़ ज्ञानवापी परिसर में आ गई थी।
मुस्लिम के पक्ष की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई जिसमे वाराणसी न्यायालय के आदेश को मान्य बताया गया है
बता दें, सुबह तीन बजे से ही ज्ञानवापी के तहखाना परिसर में हलचल शुरू हो गई है. आज लगातार दूसरे दिन हिन्दू श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे है. जहां एक तरफ हिंदू श्रद्धालुओं में भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है. तो वहीं मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनवाई कर सकता है. आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि व्यासजी के तहखाने में लगातार दूसरे दिन पूजा अर्चना की जा रही है. प्रशासन के सामने आज काफी बड़ी चुनौती है।
ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में दर्शन के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा
आज शुक्रवार है तो जुमे की नमाज को लेकर काफी ज्यादा सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ज्ञानवापी परिसर में पूजा से पहले सभी मुस्लिम बन्धुओ से आज दुकानें बंद रखने की अपील की गई है. पूजा पाठ रुकवाने को लेकर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है. इसके साथ ही आज मुस्लिम संगठन दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पक्ष रख सकते हैं।


