वाराणसी :जन शिकायतों के निस्तारण में वाराणसी ADGजोन प्रदेश में नंबर वन

IGRS Ranking: जन शिकायतों के निस्तारण में वाराणसी ADG जोन प्रदेश में नंबर वन, इन छह जिलों को भी मिली उपलब्धि: रिपोर्ट-जगदीश शुक्ला

वाराणसी :जन शिकायतों के निस्तारण में वाराणसी ADGजोन प्रदेश में नंबर वन
एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया

INDIA NEWS REPORT

जगदीश शुक्ला

वाराणसी सहित इन छह जिलों को मिली उपलब्धि

जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में वाराणसी एजीजी जोन को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। शासन जुलाई माह के मूल्यांकन रिपोर्ट में वाराणसी जोन अव्वल रहा।

साथ ही साथ पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र और पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने बताया कि यह सभी के परिश्रम और मेहनत लगन का परिणाम है।

एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया के अनुसार आईजी आरएस मे जोन के छह जिलों में चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, सोनभद्र, भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

एक परिक्षेत्र वह तीन जनपदों के निस्तारण का स्तर संतोष जनक ना होने के कारण मूल्यांकन रिपोर्ट में उनकी रैंकिंग प्रभावित हुई है। जिन्हें भविष्य मेंऔर सावधानी व समयबद्ध रूप से ध्यान देकर शासन के मानसा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है।