वाराणसी जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर लगे आरोपों की अमिताभ ठाकुर ने की मुख्य सचिव से जांच की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने विगत दिनों वाराणसी जिला जेल के जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच की मांग की है साथ ही कुछ नये तथ्यो को भी उजागर किया है: जयचन्द की रिपोर्ट

INDIA NEWS REPORT

विशेष संवाददाता:जयचन्द

वाराणसी जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर लगे आरोपों की अमिताभ ठाकुर ने की मुख्य सचिव से जांच की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने विगत दिनों वाराणसी जिला जेल के जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच की मांग की है।

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि अपने सात माह के लखनऊ जेल प्रवास के क्रम में वे जान चुके हैं कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जेल में सभी मदों में भारी भ्रष्टाचार की स्थिति है।

चाहे वह जेल के अंदर चल रहे कैंटीन का मामला हो या कैदियों को बैरक आवंटन का मामला हो या कैदियों को परिजनों से फोन करने या मुलाकात का मामला हो या उन्हें इलाज के लिए बाहर भेजे जाने का मामला हो, हर मामले में जेल में भारी घूसखोरी चल रही है. निश्चित रूप से वाराणसी जिला जेल इससे अछूता नहीं है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने उमेश सिंह के विरुद्ध लगाए गए समस्त आरोपों को सूचीबद्ध करते हुए मुख्य सचिव से उनकी उच्चस्तरीय जांच करा कर नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की मांग की है।

उसके साथ ही नये तथ्यो को भी शुक्रवार को पेश कर जांच की मांग की उन्होंने कहा कि- जेल में दरोगा तक से रिश्वत, जेल कर्मी को पुड़िया सहित पकड़ने पर बचाव के आरोप की जांच की मांग की

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कल शुक्रवार 29 नवम्बर को वाराणसी जिला जेल के जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के क्रम में कतिपय नए तथ्य प्रस्तुत करते हुए उनकी भी जांच की मांग की है।

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को भेजे अपनी पत्र में उन्होंने कहा है कि कल उनके द्वारा भेजी शिकायत के बाद उन्हें कुछ और नए तथ्य मिले हैं. इनमें भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गए एक दरोगा से भी बैरक बदलने के नाम पर ₹6000 लिए जाने तथा एक जेल कर्मी को लगभग 10 माह पहले 100 भांग की पुड़िया के साथ पकड़ने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कल भेजे आरोपों के साथ इन आरोपों का भी संज्ञान लेकर उनकी भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

उपरोक्त जानकारी डॉo नूतन ठाकुर प्रवक्ता आजाद अधिकार सेना ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।