2 विधायकों के पुराने पेपर लीक मामले में प्रभावी पैरवी की मांग, आज़ाद अधिकार सेना ने CM को लिखा पत्र

सुभासपा विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे से जुड़े 2006 के रेलवे पेपर लीक मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध अभियोजन की मांग_

2 विधायकों के पुराने पेपर लीक मामले में प्रभावी पैरवी की मांग, आज़ाद अधिकार सेना ने CM को लिखा पत्र

INDIA NEWS REPORT

कुलदीप बरनवाल

 लखनऊ। पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दो विधायकों से जुड़े पेपर लीक मामलों में प्रभावी और निष्पक्ष पैरवी की मांग की है।

अमिताभ ठाकुर ने पत्र में सुभासपा विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे से संबंधित मामलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के मद्देनजर लगभग दो दशकों से लंबित इन पुराने मामलों का भी उतनी ही गंभीरता से निष्पादन जरूरी है।

क्या है मामला?

पत्र में 2006 के रेलवे भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण का उल्लेख किया गया है जो लखनऊ न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में बेदी राम और विपुल दुबे सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन लंबित है। इसके अलावा बेदी राम के खिलाफ प्रश्नपत्र लीक से जुड़े अन्य आपराधिक मामले भी विभिन्न स्तरों पर लंबित बताए गए हैं।

अमिताभ ठाकुर ने राज्य सरकार से मांग की है कि:  

1. वरिष्ठ स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए  

2. सक्षम लोक अभियोजकों द्वारा प्रभावी पैरवी सुनिश्चित हो  

3. सतत निगरानी रखी जाए ताकि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और मामला विधि के अनुसार आगे बढ़े

उन्होंने कहा कि नए पेपर लीक मामलों पर सरकार की सख्ती तभी सार्थक होगी जब पुराने मामलों में भी दोषियों को सजा मिले।