NEET पेपर लीक: Gen Z ने मीम और रील से बदल दिया आंदोलन का फॉर्मूला, सरकार झुकी
मीम्स वाले आंदोलन" ने बदल दी विरोध की परिभाषा ,NEET-UG पेपर लीक विवाद पर Gen Z का डिजिटल और धरातल दोनों पर असर -एक रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
NEET-UG पेपर लीक के बाद Gen Z ने आंदोलन का पूरा फॉर्मूला बदल दिया। न कोई नेता, न नारे। सिर्फ मीम, रील और "Cockroach Janta Party" का बैनर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर "Trust me vro" वाले पोस्टर और वाटर कैनन के नीचे रेन डांस हुआ। पटना में छात्र "जन गण मन" गाकर लाठीचार्ज का जवाब दे रहे थे और बैरिकेड उठाकर ले जा रहे थे। इस डिसेंट्रलाइज्ड, लीडरलेस और हास्य-आक्रोश वाले आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। विदेशी मीडिया ने भी इसे "सबसे नॉन-सीरियस दिखने वाला लेकिन सबसे असरदार आंदोलन" बताया।
दिल्ली/लखनऊ/पटना: भारत में NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद जो छात्र आंदोलन शुरू हुआ, उसने पिछले सभी विरोध प्रदर्शनों के फॉर्मूले को ही बदल दिया। इस बार सड़क पर न कोई बड़ा नेता था, न पारंपरिक नारे। था तो सिर्फ मीम, रील, इंटरनेट स्लैंग और "कॉकरोच जनता पार्टी" का बैनर।
Gen Z, यानी 1997 के बाद पैदा हुई पीढ़ी, ने विरोध को एक 'फन एक्टिविटी' में बदल कर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है।
1. दिल्ली जंतर-मंतर: नारे नहीं, मीम्स पारंपरिक आंदोलनों से हटकर ये प्रदर्शन पूरी तरह डिजिटल भाषा में हुआ।
- नाम ही मीम बन गया
चीफ जस्टिस की बेरोजगार युवाओं पर कथित टिप्पणी के बाद छात्रों ने खुद को "Cockroach Janta Party" यानी CJP कहना शुरू कर दिया। यही नाम आंदोलन का पोस्टर बॉय बन गया।
- पोस्टर की भाषा- "मुर्दाबाद" की जगह पोस्टरों पर "Trust me vro" और "वास्ते गुना हुइया" जैसे वायरल ट्रेंड छाए रहे।
- लीडरलेस संगठन: कोई एक चेहरा नहीं। पूरा आंदोलन इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप से चला। जो छात्र जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके उन्होंने फूड डिलीवरी ऐप से वहां खाना भिजवाया। इंटरनेट बंद हुआ तो ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप्स से कम्युनिकेशन किया।
- रचनात्मक विरोध: पुलिस ने वाटर कैनन चलाया तो छात्र उसके नीचे रेन डांस करने लगे। बैरिकेड्स पर फोन टिकाकर "Fit Check" रील बनीं। पुलिस को गुलाब दिए गए। और सबसे खास, आंदोलन के बाद छात्रों ने खुद जगह साफ की।
इस दबाव का असर भी दिखा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा और सरकार को छात्रों की मुख्य मांगें माननी पड़ीं।
Al Jazeera, The New York Times और ABC News जैसी विदेशी मीडिया ने भी लिखा कि कैसे भारत की "सबसे नॉन-सीरियस" मानी जाने वाली पीढ़ी ने बिना हिंसा के बड़ा नीतिगत बदलाव करा दिया।
पटना गांधी मैदान: "Gen Z Protest Vs Bihari Protest"
अगर दिल्ली में आंदोलन "कूल" था तो बिहार में वो "नेक्स्ट लेवल" हो गया। सोशल मीडिया पर पटना के वीडियो ने दिल्ली के आंदोलन को भी पीछे छोड़ दिया।
- राष्ट्रगान से जवा: जैसे ही पुलिस ने लाठीचार्ज की कोशिश की, छात्र भागे नहीं। सबने एक साथ "जन गण मन" शुरू कर दिया। फिर माहौल ऐसा बना कि वही छात्र "जिया हो बिहार के लाला" पर डांस करने लगे।
- बैरिकेड ही उठा ले गए: प्रशासन ने रोकने के लिए भारी लोहे की बैरिकेडिंग लगाई थी। छात्रों के एक गुट ने उसे ही उठाकर ले गए। कुछ ने तो बैरिकेड को साइकिल की तरह चलाया।
- पुलिस से सवाल: कैमरे पर एक छात्र पुलिस से पूछता दिखा, "भैया, टियर गैस की व्यवस्था नहीं है क्या? कुछो व्यवस्था आप लोग नहीं कीजिएगा? खाली डंडा मारिएगा?" ये क्लिप तुरंत वायरल हुई।
- वॉटर कैनन = वॉटर पार्क: हाई-प्रेशर पानी की बौछार को छात्रों ने गर्मी से राहत मान लिया और हाथ उठाकर रेन डांस किया।
- रस्साकशी और गेट तोड़: पुलिस ने डिवाइडर के लिए रस्सी बांधी तो छात्रों ने उसके साथ टग ऑफ वॉर खेला। गांधी मैदान का बड़ा लोहे का गेट भीड़ ने तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर मीम चल रहा है: "बाकी राज्यों में पुलिस पूछ रही है ये पीसफुल है क्या, और बिहार में पुलिस हाथ जोड़कर कह रही है भाई प्लीज पीसफुल कर लो।" आंदोलन खत्म होने के बाद छात्रों ने इस पूरे घटनाक्रम पर एक "प्रोटेस्ट सॉन्ग" भी लॉन्च कर दिया।
ये आंदोलन अलग क्यों था?
विशेषज्ञ कह रहे हैं कि Gen Z ने विरोध के 3 नियम बदल दिए:
1. हथियार: मीम > नारा: गुस्सा था, पर उसे मीम और स्लैंग से पेश किया गया ताकि वो वायरल हो।
2.संरचना: कोई बॉस नहीं: पूरा संगठन डिसेंट्रलाइज्ड था। इंस्टाग्राम स्टोरी से भीड़ जुट गई।
3. टोन: आक्रोश + हास्य: तोड़फोड़ नहीं, सफाई और अनुशासन। पुलिस से दुश्मनी नहीं, उसे भी कंटेंट का हिस्सा बना दिया।
इसी वजह से इसे "सबसे कम सीरियस दिखने वाला, लेकिन सबसे ज्यादा असरदार आंदोलन" कहा जा रहा है।
अब सवाल ये है कि क्या भविष्य के सभी छात्र आंदोलन इसी "मीम वाले फॉर्मेट" में होंगे? एक बात तय है, Gen Z ने सड़क और स्क्रीन के बीच की लाइन मिटा दी है।
आपको इस आंदोलन का कौन सा वीडियो सबसे ज्यादा पसंद आया, दिल्ली वाला "Fit Check" या पटना वाला "रेन डांस कमेंट करके हमे बताये ।


