चम्पारण गौरव सम्मान का भव्य आयोजन 30 जुलाई को बाबू सभागार में हो रहा है

चम्पारण गौरव सम्मान का भव्य आयोजन 30 जुलाई को बाबू सभागार में हो रहा है

देश के कोने कोने से समाज और देश के लिए विशेष कार्य करने वाले विभूतियों को तलाश कर उनका उत्साह वर्धन करने की नियत से उनके ही क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उनके सम्मानित करने का कार्य करती रही है । इसी श्रृंखला में मोतिहारी के बापू सभागार में आगामी 30 जुलाई 2025 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है , जिसके मुख्य आयोजक है पाण्डेय वाटिका अरेराज, जिसमें पुलिस गौरव सम्मान के रूप में पूर्वी चम्पारण ज़िले के पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात , अंतराष्ट्रीय स्तर की लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नूतन , टाइम्स ऑफ इंडिया के वरीय पत्रकार एवं गांधीवादी श्री चंद्रभूषण पांडेय, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नामित राष्ट्रीय ब्रेन सर्जन डॉ प्रकाश खेतान , ज्वेल्स इन दएचटी क्राउन के रूप में हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा सम्मानित वरीय पत्रकार श्री सागर सूरज , ऑल इंडिया रेडियो की लोक गायिका चमेली पांडे ,सिसवा पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण, ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए समाजसेवी श्री अनुरुद्ध लोहिया , महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी की पहली गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री कंचन कुमारी,प्रगतिशील किसान श्री संतोष कुमार सिंह , राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटल खिलाड़ी सुश्री कुमकुम कुमारी ,पहाड़पुर की बेटी शिखा पाण्डेय ,आदि लोगों को चम्पारण गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा जब की कुछ अन्य लोगों को विशेष सम्मान से सम्मानित की जाएगी , कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री श्री मोतीलाल प्रसाद, नवीन शर्मा ( फिल्म अभिनेता)चंपारण प्रक्षेत्र के आरक्षी उप महानिरक्षक श्री हरकिशोर राय,महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री संजय श्रीवास्तव,डॉ एस हुसैन आदि गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। 

साथ ही बिहार की प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका पाण्डेय सिस्टर (करीना पाण्डेय और साबित पाण्डेय ) की प्रस्तुति होगी ।

पाण्डेय वाटिका अरेराज,( राजू पाण्डेय ) , यश राज शर्मा (Managing Director Lyrana Motion pictures Pvt Ltd) , अभिषेक पाठक, निकिन कुमार, शमशेर सेन , विजय कुमार (ADV) आदि ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना दी 

मीडिया प्रभारी