खेसारी ने जिस पर किया सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने दिया धोखा! भोजपुरी में नया विवाद
5 सितंबर, 2023 दिन मंगलवार भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के लिए सबसे खराब दिन में से एक होगा! क्योंकि इस दिन दिल्ली हाईकोर्ट ने भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव उर्फ शत्रुघ्न कुमार को 30 सितंबर, 2025 तक अपने किसी भी नए गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड को छोड़कर किसी भी कंपनी से जुड़ने से रोक दिया. अब यहां से भोजपुरी सिनेमा एक और नया विवाद ने जन्म ले लिया है. अब खेसारी लाल यादव के टीम पर आरोप लगे हैं कि उनके मैनेजर और राइटर ने उन्हें धोखा दिया है
दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसला आने के बाद खेसारी लाल यादव लाइव आए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि कम पढ़ा लिखा होने की वजह से वह एग्रीमेंट को समझ नहीं पाए थे. इस वजह से उन्होंने इस पर साइन कर दिया था. खेसारी लाल यादव ने कहा था कि एग्रीमेंट अंग्रेजी में होने की वजह से उन्हें कुछ समझ नहीं आया था. बस यहीं से खेसारी लाल यादव के मैनेजर विवेक सिंह पर कई तरह के आरोप लगने शुरू हो गए. तर्क दिया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव कम पढ़ें लिखे है, लेकिन क्या उनका मैनेजर भी कम पढ़ा लिखा. ऐसा तो नहीं हैं. वह काफी पढ़ा लिखा है.
भोजपुरी सिनेमा जगत में चर्चा हो रही है कि मैनेजर का क्या काम होता है. स्टार को मैनेज करना. यही काम विवेक सिंह सही से नहीं कर पाए तो कैसे मैनेजर. कहा तो यहां तक जा रहा है कि विवेक सिंह ने पैसा लेकर खेसारी लाल यादव को फंसाया है. वहीं, खेसारी लाल यादव के राइटर अखिलेश कश्यप पर भी कई तरह के आरोप लग रहे हैं. चर्चा हो रही है कि दोनों ने मिलकर खेसारी लाल यादव को इस एग्रीमेंट में फंसा दिया.


